Love :तुम मेरे हो जाओ, सालभर पहले हुई दोस्ती एकतरफा प्यार में बदली, निकाह की जिद में प्रेमी के घर पहुंची लड़की

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love :तुम मेरे हो जाओ, सालभर पहले हुई दोस्ती एकतरफा प्यार में बदली, निकाह की जिद में प्रेमी के घर पहुंची लड़की

Iove:संभल में एक वर्ष पहले कोचिंग सेंटर में युवक और युवती की दोस्ती हुई,

जो युवती की ओर से कुछ ही समय बाद एक तरफा प्यार में बदल गई। युवक का प्यार झूठा निकला।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसकी जानकारी युवती को उस समय हुई जब वह युवक के घर निकाह का प्रस्ताव लेकर पहुंची।

युवक के परिजनों ने युवती के पहुंचने की जानकारी उसके परिजन और पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भी युवती को काफी समझाने का प्रयास किया,

लेकिन वह घर लौटने के लिए नहीं मानी। इसके बाद युवक और युवती को थाने लाया गया है।

युवक निकाह करने को तैयार नहीं है। जबकि युवती कई तरह के गंभीर आरोप लगा रही है

और निकाह करने की जिद पर अड़ी है। इस मामले में भी पंचायत चल रही है।

बुधवार की रात को असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती दूसरे गांव निवासी युवक के घर पहुंच गई।

वहां युवक के परिजनों के सामने निकाह करने का प्रस्ताव रख दिया और एक-दूसरे से प्यार करने का हवाला दिया।

युवक के परिजनों ने जब युवक का सामना युवती से कराया तो वह निकाह करने से इनकार करने लगा

और प्यार (Iove) का रिश्ता भी नहीं होने की बात कही। इस पर युवती ने कई गंभीर आरोप लगाए और निकाह

करने की बात कही। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई है।

युवक का कहना है कि वह युवती से प्यार नहीं करता और निकाह भी नहीं करेगा।

चाहे जेल जाना पड़े। वहीं युवती के परिजनों ने भी उसको समझाने का प्रयास किया,

लेकिन वह भी मानने को तैयार नहीं है। युवक के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा आर्मी की तैयारी कर रहा है।

नौकरी के बाद ही शादी करने की बात कहता है। युवती फिलहाल एक निजी स्कूल में शिक्षिका है।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में अभी वार्ता चल रही है।

तहरीर युवती की ओर से नहीं दी गई है। वह निकाह की जिद कर रही है।

यदि समाधान नहीं निकलता है तो तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...