Love: एक ही लड़की पर आया दो दोस्तों का दिल, फिर एक हो गया गायब, 50 दिन बाद चौंकाने वाला खुलासा
love: चित्रकूट में खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक ही लड़की पर दो दोस्तों का दिल आ गया।
दोनों ही लड़की से प्यार (love) करने लगे। यह बात एक लड़के को खटकने लगी।
उसने लड़की के लिए अपने ही दोस्त को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।
एक लड़का गायब हो गया। किसी को पता नहीं चला कि लड़का कहां चला गया है।
फूलप्रूफ साजिश का 50 दिनों तक किसी को कुछ पता नहीं चला।
परिजनों की ही कोशिश से दोस्त से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और मामले का खुलासा हुआ
तो सभी चौंक गए। पुलिस ने नहर किनारे मिट्टी में दफन किए गए लड़के की लाश बरामद कर ली है।
वारदात को अंजाम देने वाले लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सहयोग करने वाली लड़की की खोजबीन की जा रही है। मामला कर्वी कोतवाली के बरवारा गांव का है।
बरवारा निवासी लखपत पटेल का 22 साल का बेटा निखिल तीन जनवरी से गायब था।
खोजबीन में कोई सुराग न मिलने पर आठ फरवरी को कोतवाली कर्वी में गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस और परिवार वाले उसे खोजते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला।
इस बीच उसके दोस्त कमल उपाध्याय पर परिजनों को शक हुआ।
इसके बाद 21 फरवरी को पुलिस ने कमल उपाध्याय के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया।
पुलिस ने कमल को पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना उगल दी।
कमल की निशादेही पर पुलिस ने नहर किनारे गड्ढे में दफन निखिल के शव को बरामद कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि निखिल व कमल उपाध्याय दोस्त थे।
दोनों का एक ही युवती से प्रेम प्रसंग (love) चल रहा था। कमल ने निखिल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
प्रेमिका के जरिए ही निखिल को नहर किनारे बुलवाया और गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
फिर दोनों ने शव को गड्ढे में दफना दिया। पुलिस युवती की भी तलाश कर रही है।
घटनास्थल पर पहुंची एसपी वृंदा शुक्ला ने केस में लापरवाही पर
तत्कालीन कोतवाल अवधेश मिश्र व हल्का इंचार्ज राधेश्याम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
