Love story : पुलिस वाले पति और 2 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई अंतरंग, अब उसने कर दी बेवफाई

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love story : पुलिस वाले पति और 2 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई अंतरंग, अब उसने कर दी बेवफाई

Love story :एक महिला को पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया।

प्यार परवान चढ़ा तो उसने अपने पुलिसकर्मी पति और दो बच्चों को भी छोड़ दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके बाद पति ने दूसरे जिले में अपना ट्रांसफर करवा लिया और बच्चों को भी साथ ले गया।

इधर, दो साल तक महिला का प्रेम-प्रसंग(Love story ) युवक के साथ चलता रहा।

लेकिन इसी बीच कहानी में नया मोड़ आ गया। महिला को उसके प्रेमी ने धोखा दे दिया

और किसी दूसरी लड़की से शादी रचाने की तैयारी करने लगा। इस बात की जानकारी महिला को हुई

तब वह प्रेमी के घर पहुंच गई। जब कोई मदद नहीं मिली तो महिला ने थाने में

आवेदन देकर यौन शोषण का आरोप लगा न्याय की गुहार लगाई है।

बताया जाता है कि मुंगेर जिले की रहने वाली शादीशुदा दो बच्चे की मां का पति पुलिस में नौकरी करता है।

महिला मलयपुर स्थित एक किराए के मकान में पति व बच्चों के साथ रहती थी।

पति ड्यूटी के कारण हमेशा घर से बाहर रहता था। इसी दौरान महिला का प्रेम पड़ोस में रहने वाले

एक कम उम्र के युवक से हो गया। जब पति को इस बात की जानकारी हुई

तो वह पत्नी को छोड़कर अपने बच्चों को लेकर दूसरे जिला चला गया। इधर, महिला का आरोप है

कि उसके प्रेमी गोलू को यह पता था कि वह शादीशुदा और दो बच्चों की मां है,

इसके बाद भी उसने संबंध बनाए रखा। वह चाहती है कि उसे गोलू अपने साथ रखे, हम उसी के साथ रहना चाहते हैं।

  • – महिला थाने में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

  • – मलयपुर थाना क्षेत्र का मामला

पीड़ित महिला थाने तो पहुंची थी लेकिन पूरे मामले में महिला थानाध्यक्ष मधु मालती ने कहा कि

मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर आवेदन मिलेगा तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related