Love story :आरती को बिहार के सोनू से हुआ प्यार, फिर क्यों कर ली शादी के बाद जीवनलीला समाप्त?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love story :आरती को बिहार के सोनू से हुआ प्यार, फिर क्यों कर ली शादी के बाद जीवनलीला समाप्त?

Love story : छत्तीसगढ़ की लड़की को फेसबुक से बिहार के पूर्णिया जिले के मजदूर से प्रेम हुआ।

ये प्रेम प्रसंग (Love story ) इतना रंग लाया कि दोनों ने भागकर शादी कर ली। आरोप है

- Advertisement -
- Advertisement -

कि शादी के बाद प्रेमी पति हर रोज अपनी पत्नी को मारने लगा। उसे प्रताड़ित करने लगा।

इधर, लड़की की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। मामला चम्पानगर ओपी क्षेत्र के गोकुलपुर

पंचायत के वार्ड 5 मोहम्मद पुर गांव में एक विवाहिता ने अपने गले में दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना चम्पानगर ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश को मिलते ही

पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में

राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल पूर्णिया भेज दिया। मृत महिला

की सास घटना को लेकर चम्पानगर ओपी पुलिस लिखित सूचना दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के जगनू राम की पुत्री आरती नाग एवं चम्पानगर ओपी क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के

बंगलोर में मजदूरी करने वाले सोनू आलम के बीच फेसबुक के माध्यम से प्यार हो गया।

बाद में दोनों प्रेमी प्रेमिका ने भाग कर शादी कर ली। शादी के बाद आरती अपने पति के साथ

ससुराल मोहम्मद पुर में रहने लगी। बताया जाता है की विगत दो-ढाई माह से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा

आरती को प्रताड़ित किया जा रहा था। दो माह पहले आरती ने ससुराल से भाग कर

स्थानीय मुखिया से ससुराल पक्ष द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर गुहार भी लगाई थी।

सोनू के परिजनों ने बताया एक सप्ताह से आरती टेंशन में थी। आरती की सास ने पुलिस को बताया

मैं आरती को अपने मायके जाने के लिए भी कही थी। की सुबह करीब 5 बजे घास लाने अपने खेत चली गई थी।

वापस सुबह करीब 7 बजे घास लेकर आई तो घर में आरती गले में फंदा लगा घर में लटकी हुई थी।

ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया घटना की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत का खुलासा हो पाएगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...