Love story : युवती ने छोड़ा घर, प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की मिली अनुमति

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love story : युवती ने छोड़ा घर, प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की मिली अनुमति

Love story: कांडा तहसील के भट्यूड़ा, मंतोली गांव की बीए की छात्रा (18) ने प्रेम के लिए घर छोड़ दिया।

19 मई को कॉलेज जाने के बाद वह घर नहीं लौटी, जिसके बाद पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस ने छात्रा को हल्द्वानी जाते समय काफलीगैर से केमू बस से बरामद किया।

छात्रा ने किया खुलासा

वन स्टॉप सेंटर में काउंसलिंग के दौरान छात्रा ने खुलासा किया कि वह नैनीताल जिले के चौसला, फतेहपुर निवासी से प्रेम करती है और उससे विवाह करना चाहती है।

लङका भी लङकी के साथ विवाह के लिए सहमत है। हालांकि, लङका अभी 21 वर्ष का नहीं हुआ है और उसे विवाह योग्य होने में 21 दिन शेष हैं।

काउंसलिंग में दोनों परिवारों की मौजूदगी में लङकी ने स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से लङका के साथ जा रही है और अपने पिता या परिवार से कोई संबंध नहीं रखना चाहती।

लङका ने भी लङकी की जिम्मेदारी लेने और 21 वर्ष पूर्ण होने पर विवाह करने की बात कही। दोनों ने किसी भी घटना के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया।

दो दिन की काउंसलिंग के बाद भी लङकी ने पिता के साथ घर जाने से इनकार कर दिया।

अंततः वन स्टॉप सेंटर ने दोनों को यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के तहत लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की अनुमति दे दी।

अधिवक्ता  ने बताया कि रोहित के 12 जून को 21 वर्ष पूर्ण होने पर दोनों विवाह कर सकते हैं।

यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां प्रेम और स्वतंत्रता की यह कहानी लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही है।

अपील : हम सबसे पहले खबर पहुँचने का कोई दावा तो नहीं करते लेकिन हम जो भी देंगे जबरजस्त होगा। आपसे केवल एक गुजारिश है. आप हमारे बेबसाइट की खबरें पढ़ें और दूसरों को पढ़ने के लिए प्रेरित करे। हम अपने वादे के मुताबिक बेहतरीन ख़बरें देंगे ।

अपने आसपास कि खबरे के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं, धन्यवाद।

————————————————————————————————–

Some Our Digital Medial Plateform Please follow Us….

YouTube-

https://www.youtube.com/c/Computerjagatnews

Website

https://lightcoral-gnu-779945.hostingersite.com/?p=54985&preview=true

Facebook

https://www.facebook.com/share/1A8wBGfne1/

Twitter

https://twitter.com/ComputerjagatP?s=09

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...