love story: शादी के चार साल बाद पत्नी ने थाने में तोड़ी चुप्पी, मेरे नजदीक नहीं आता,गर्लफ्रेंड के इशारे पर चलता है पति…
love story: जामनगर में शादी तो कर ली मगर वह अपनी प्रेमिका को नहीं भुला पाया।
प्रेमिका नाराज हो जाएगी इस डर से पत्नी से दूरी बना ली।
शादी को चार साल हो गए मगर वह पत्नी को लेकर बाहर नहीं गया। उससे कोई संबंध नहीं बनाए।
विरोध करने पर पत्नी को बेरहमी से पीटा। प्रेमिका से शादी करने की धमकी तक दे डाली।
विवाहिता ने सदर थाने में पति और ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है।
वर्तमान में पीड़िता सदर क्षेत्र स्थित मायके में रह रही है। उसने पुलिस को बताया कि
जामनगर निवासी विनोद के साथ फरवरी 2018 को शादी हुई थी।
वह विदा होकर ससुराल पहुंची तो पति का व्यवहार देखकर सहम गई।
पति ने उससे कहा कि वह उसके मैच की नहीं है। घरवालों ने उसकी
मर्जी के खिलाफ शादी की है। वह खामोश रही। उसे लगा वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा।
व्यवहार दिन प्रतिदिन और खराब होता गया
पति का व्यवहार दिन प्रतिदिन और खराब होता गया। पति ने उससे साफ कहा कि उसे लेकर बाहर नहीं जाएगा।
गर्लफ्रेंड को पता चल जाएगा तो वह नाराज हो जाएगी। तीन-चार दिन तक खाना नहीं खाएगी।
उससे बात तक नहीं करेगी। उसका फोन नहीं उठाएगी। रोना शुरू कर देगी।
वह उसे परेशान और दुखी नहीं करेगा। पति के मुंह से यह बात सुनकर वह घबरा गई।
घर बचा रहे इसलिए कुछ समय और खामोश रही। सोचा कि शायद वक्त के साथ पति बदल जाएं।
पति उससे संबंध नहीं रखते थे। कभी उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया।
दहेज में पांच लाख की मांग करने लगे। उसके साथ मारपीट करने लगे।
अभद्रता करने लगे। ससुराल वालों ने पति का साथ दिया। उसका
मानसिक शोषण किया। बात-बात पर उसके साथ मारपीट की गई।
गर्लफ्रेंड को आरोपित किया
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज,
जान से मारने की धमकी आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मुकदमे में पति विनोद भाई, ससुर भूरा भाई, सास मालीबेन, ननद दबिया बेन और पति की गर्लफ्रेंड को
आरोपित किया है। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मामले की
जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
