Love story :प्रेम-प्रसंग विवाद में युवती का बाल मूंडन कर मारपीट करने की चर्चा, क्या है इसकी सच्चाई?
Love story :लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध में विवाद में एक युवती के सिर का बाल मूड़ कर
उसके साथ मारपीट किए जाने की चर्चा है। हालांकि इस पूरे मामले में युवती ने पुलिस को अपना बयान दिया है।
जिसमें युवती ने कहा है कि उसका बचपन में मुंडन नहीं हुआ था,
इसी वजह से स्वजनों द्वारा उसका मुंडन कराया गया है। इस तरह की कोई भी घटना नहीं है।
युवती ने पीएलवी की टीम को भी दी ये बयान
वहीं इस मामले में पारा लीगल वोलेंटियर की टीम ने भी गांव पहुंच कर युवती का बयान लिया है।
जहां पर युवती ने पीएलवी की टीम को भी वही बयान दिया है। कहा कि उसका बचपन में मुंडन नहीं हुआ था,
इसी वजह से स्वजनों द्वारा उसका मुंडन कराया गया है। इस तरह की कोई भी घटना नहीं है।
इलाके में क्या है चर्चा
कहा जा रहा है कि कुडू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का प्रेम संबंध दूसरे जाति के लड़के के साथ था।
इस बात को लेकर स्वजन नाराज थे। इसी वजह से युवती को प्रेमी के घर
से लाकर उसके सिर का बाल मूड़ कर उसके साथ पिटाई की गई।
जनप्रतिनिधि ने भी इस बात का किया खंडन
हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस बात का खंडन कर रहे हैं।
इस मामले में कुडू थाना पुलिस और पारा लीगल वोलेंटियर की टीम ने युवती का बयान लिया है।
युवती ने दोनों को एक ही बयान दिया और कहा कि उसका बचपन में मुंडन नहीं हुआ था,
इसी वजह से स्वजनों द्वारा उसका मुंडन कराया गया है। इस तरह की कोई भी घटना नहीं है।
