love story: निकाह के लिए बात करनी है घर आ जाओ, कहकर प्रेमी को बुलाया, फिर… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love story: निकाह के लिए बात करनी है घर आ जाओ, कहकर प्रेमी को बुलाया, फिर…

love story: मुरादाबाद में प्रेम कहानी को रिश्ते में तब्दील करने के लिए बात करने के पहले

युवक को प्रेमिका के परिवार वालों ने घर बुलाया। निकाह के लिए लड़की के घर वाले राजी हो गए

- Advertisement -
- Advertisement -

सोचकर जब युवक खुशी-खुशी उनके घर पहुंचा तो अचानक से प्रेमिका के परिवार वालों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

विरोध करने पर प्रेमिका को भी पीटा, कमरे में बंद किया

चाकू से हमले का प्रेमिका ने विरोध किया तो परिवार वालों ने उसे भी कमरे में बंद कर दिया।

चाकू के हमले में बुरी तरह से घायल युवक किसी तरह प्रेमिका के परिवार वालों के चंगुल से छूटकर भाग निकला

और खून से लथपथ हालत में सीधे मुरादाबाद एसएसपी के कार्यालय पहुंच गया।

वहां युवक ने पुलिस को पूरी घटना विस्तार से बताई। मामला मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के गांव सुल्तानपुर दोस्त का है।

सौतेला पिता बेटी पर रखता है गलत निगाह

एसएसपी कार्यालय में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। घायल युवक साहिल ने बताया कि

उसका जयंतीपुर निवासी युवती से डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

दोनोंं निकाह करना चाहते हैं। इतना ही नहीं युवती के पिता की मौत

के बाद उसकी मां ने दो माह पूर्व निकाह कर लिया है। सौतेला पिता गलत निगाह रखता हैं।

युवक ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र

युवती की जिद पर निकाह की बात के लिए उसे कल थाना मझोला के इलाके जयंतीपुर स्थित घर में बुलाया गया

और उसे देखते ही चाकू से हमला कर दिया गया। हमलावर का युवती ने विरोध किया तो मामा वसीम,

इमरान आदि ने विरोध किया और उसे भी मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया गया।

किसी तरह वह हमलावरों के चंगुल से छुटा और घर वालों को फ़ोन किया

घायल युवक साहिल ने बताया वह एसएसपी कार्यालय हमलावरों के खिलाफ शिकायती पत्र लेकर आया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...