Love story: किराएदार से दिल लगाना दारोगा को पड़ा भारी, सब गंवाने के बाद सड़क पर हाईप्रोफाइल ड्रामा
Love story: अपनी जवानी में किराएदार से दिल लगाना दारोगा को बुढ़ापे में आकर भारी पड़ गया।
किराएदार बनकर आई महिला ने न जाने कैसा जादू किया कि दारोगा ने गांव की जमीन को उसके नाम कर दिया,
उसके बाद चंद रुपये में करोड़ों का मकान भी सौंप दिया। सब कुछ हाथ से जाने के बाद
दारोगा की पत्नी ने सौतन बनी महिला का सारा सामान बाहर फेंक दिया और घर पर कब्जा करने के लिए
ताला तोड़कर घुस गई। घर में पड़े सामान को निकाल कर बाहर सड़क पर फेंक कर उसमें आग भी लगा दी।
इसके बाद सड़क पर करीब तीन घंटे तक हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सुकन्या शर्मा, थानाध्यक्ष राजकुमार और थाने की पूरी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही।
पूरे बवाल के दौरान आसपास के लोगों ने रिटायर्ड दारोगा की पत्नी का खुलकर साथ दिया।
लोगों का कहना था कि इस मकान को किराएदार महिला और उसके पति ने दारोगा को
ब्लैकमेल करके लिखवा लिया। रिटायर्ड दारोगा की लम्बे समय से अपने मकान के लिए क्षेत्रीय विधायक से लेकर
उच्चाधिकारियों के दफ्तरों तक के चक्कर लगा रही थी तेकिन कहीं से उसकी सुनवाई नहीं हुई
तो वह खुद घर का ताला तोड़कर उसमें घुस गई। पुलिस ने काफी कोशिश की लेकिन
रिटायर्ड दारोगा की पत्नी टस से मस नहीं हुईं। काफी देर तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने
रिटायर्ड दारोगा की पत्नी और किराएदार दोनों को घर से निकालकर ताला लगवा दिया।
ये है मामला
एटा के रहने वाले रिटायर दारोगा का एक मकान आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में है।
जो करीब तीन मंजिल का है। जिसकी कीमत भी करीब 70 लाख रुपये है।
इस भवन में करीब दो साल पहले एक महिला अपने पति के साथ रहने के लिए किराए पर आई थी।
रिटायर दारोगा की नजर किराएदार की पत्नी पर पड़ी तो कहानी कुछ और चल पड़ी।
प्रेम कहानी (Love story) धीरे धीरे कर आगे बढ़ती गई। वहीं कुछ ही दिनों में
दारोगा ने गांव की करीब 10 बीघा जमीन, किराएदार की पत्नी के नाम कर दी।
