love story:शादी से एक महीना पहले प्रेमी संग भागी युवती, मंगेतर उसी लड़की को पत्नी बनाने की जिद पर अड़ा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love story:शादी से एक महीना पहले प्रेमी संग भागी युवती, मंगेतर उसी लड़की को पत्नी बनाने की जिद पर अड़ा

यूपी के अमरोहा से आए एक मामले ने सभी को उलझाकर रख दिया है।

यहां एक लड़की की शादी उसके घर वालों ने दूसरी जगह तय कर दी थी। लड़की को इसकी जानकारी हुई तो

- Advertisement -
- Advertisement -

उसने विरोध किया। लड़की किसी और से प्यार करती थी। एक रात घर वालों को सोता छोड़कर युवती घर की

दहलीज लांघकर प्रेमी संग फरार हो गई। शादी से एक महीना पहले

उसकी इस हरकत से परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं मंगेतर को जब इसकी जानकारी हुई

तो वह भी शादी की जिद पर अड़ गया। जो लड़की प्रेमी संग भागी थी, मंगेतर उसी को अपनी पत्नी

बनाना चाहता था। इस उलझन ने घर वालों को परेशान कर दिया।

हालांकि दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

मामला शहर के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी का शहर निवासी बिरादरी के ही

युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक लगने पर दो महीने पहले परिजनों ने युवती की बिना मर्जी उसकी

मंगनी रिश्तेदारी में ही दूसरे लड़के के साथ कर दी। एक महीने बाद शादी की तारीख तय थी।

लिहाजा, परिजन शादी को लेकर तैयारियों में जुटे हुए थे। कार्ड भी छप कर आ चुके थे।

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व युवती ने परिजनों के फैसले को ठुकराकर प्रेमी का साथ चुन लिया।

रात में परिजनों को सोता छोड़कर वह प्रेमी संग फरार हो गई। सुबह जागने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई

तो उनके होश उड़ गए। तलाश के बीच प्रेमी के भी घर से गायब होने पर इसकी पुष्टि हुई।

अब मामले में तीन पक्षों में फैसले के लिए पंचायत चल रही है। बताया जा रहा है बदनामी का हवाला देते हुए मंगेतर तय

तारीख पर शादी की जिद पर अड़ा है। पुलिस स्तर पर अभी शिकायत नहीं की गई है।

पत्नी ने पति को प्रेमिका के संग पकड़ा

पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गईञ। पति-पत्नी व प्रेमिका को थाने लाया गया। नगर के एक मोहल्ले के निवासी विवाहित

व्यक्ति का एक महिला संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। व्यक्ति की पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई

तो परिवार में आए दिन विवाद रहने लगा। गुरुवार दोपहर भी उसकी पत्नी को पति के प्रेमिका संग उसके घर पर रंगरेलिया

मनाने की सूचना मिली। इस पर पत्नी ने पति को प्रेमिका के घर जाकर रंगेहाथ दबोच लिया और

जमकर हंगामा भी किया। हंगामे की सूचना पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी व प्रेमिका को थाने ले आई। मामले में समझौते का प्रयास जारी है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...