love marriage: सेक्स चैट की वजह से पत्नी को मिली खौफनाक मौत की सजा…UP के पति ने दूसरे राज्य में जाकर किया मर्डर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love marriage: सेक्स चैट की वजह से पत्नी को मिली खौफनाक मौत की सजा…UP के पति ने दूसरे राज्य में जाकर किया मर्डर

love marriage: लव मैरिज के बाद पति-पत्नी दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे।

लेकिन एक दिन पति ने पत्नी का मोबइल देखा और फिर उसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ती

- Advertisement -
- Advertisement -

चलीं गईं। पति के दिमाग में शक इस कदर भर गया कि बस चौबीसों घंटे वह

अपनी पत्नी को जान से मारने की योजना बनाने लगा था।

यूपी के रहने वाले इस युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए बिहार, महाराष्ट्र

सहित कई प्रदेश लेकर पहुंचा था। लेकिन, हत्यारोपी पति अपने नापाक मकसद में कामयाब

नहीं हो सका। आखिरकार, हत्यारोपी पति ने यूपी से

उत्तराखंड आकर अपनी मौत को खौफनाक मौत की सजा दी।

पुलिस सूत्रों की बात मानें तो हत्यारोपी पति को अपनी पत्नी पर शक था।

इसी शक की वजह से पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

दो माह पूर्व बिचई में मिली महिला की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका ही पति निकला।

आरोपी पति ने अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था।

पुलिस ने आरोपी पति को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि ग्राम घंघोरा घंघोरी, भोजीपुरा,

जिला बरेली, यूपी निवासी रिजवान पुत्र सईद खां की 2020 में उसी गांव की रहने वाली

मुस्कान पुत्री हशमत खां के साथ लव मैरिज हुई थी।

पुलिस के मुताबिक शादी के बाद रिजवान पत्नी मुस्कान को बिहार,

मुंबई और पंजाब ले गया जहां वह किराए में रहते थे। इसी दौरान रिजवान को पत्नी पर

अवैध संबंधों का शक हुआ। पुलिस पूछताछ में रिजवान ने बताया कि

उसने पत्नी को कई बार मारने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

पुलिस के मुताबिक रिजवान का काम कि सिलसिले में टनकपुर आना-जाना लगा रहता था।

पुलिस के मुताबिक 26 जनवरी को घुमाने के बहाने रिजवान अपनी पत्नी मुस्कान को टनकपुर

ले आया। यहां रात को एक होटल में रुकने के बाद 27 जनवरी की

सुबह वह पत्नी को लेकर रेलवे स्टेशन की ओर निकल गया।

चाय पिलाने के बाद अगले स्टेशन से ट्रेन पकड़ने की बात कहकर रिजवान पत्नी को लेकर रेलवे

पटरी पर पैदल चलते बिचई के पास पहुंचा। जहां उसने रेलवे पटरी पर बनी पुलिया के नीचे

कलमठ में दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी।

28 जनवरी को स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा।

जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी थी।

समुद्र में धक्का देकर मारने का था इरादा

पुलिस के मुताबिक आरोपी रिजवान ने अपनी पत्नी को जान से मारने की पहले भी

नाकाम कोशिशें की थी। बताया जा रहा है कि रिजवान

ने मुंबई में समुद्र किनारे ले जाकर मारना चाहा लेकिन

वहां भीड़ के चलते उसकी साजिश धरी रह गई। लेकिन पत्नी को मारना उसका मकसद था।

जिस कारण उसने टनकपुर आकर पत्नी की हत्या कर दी। टीम में सीओ अविनाश वर्मा,

कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओजी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत,

जितेंद्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह,शंकर दत्त, सूरज कुमार, मोहित वर्मा रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...