love marriage के दो साल बाद पति-पत्नी में शुरू हुई अजीब जंग, थर्डजेंडर न होने का सर्टिफिकेट दिखा महिला बोली-देवर करता है…?
love marriage: यूपी के हाथरस में पति-पत्नी के बीच झगड़े का एक बिल्कुल अलग किस्म का
मामला आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। लव मैरेज के दो साल बाद एक युवक ने अपनी
पत्नी पर थर्ड जेंडर होने का आरोप लगा दिया। इस पर तमतमाई महिला ने
मेडिकल कॉलेज से फीमेल का सर्टिफिकेट पति तो थमाया।
बाद में महिला ने देवर पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया।
उधर, महिला ने अपने पति पर किसी महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाया तो
पति ने भी कहा कि वह उसे रखना चाहता है, लेकिन पत्नी यहां रहना नहीं नहीं चाहती।
शहर के कोतवाली हाथरस गेट इलाके के रहने वाले युवक के हाथरस जंक्शन क्षेत्र की
युवती से प्रेम प्रंसग हो गया। छह महीने तक दोनों का प्रेम प्रंसग चला।
दो साल पहले दोनों परिवारों की सहमति से शादी हो गई। अब उनके वैवाहिक जीवन में
नया मोड़ आया है। दोनों का विवाद परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया है।
अप्रैल के पहले सप्ताह में इसकी सुनवाई हुई। पति के आरोप हैं कि उसकी पत्नी थर्डजेंडर है।
पति के आरोपों का जबाव देने के लिये पत्नी ने अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज से एक रिपोर्ट
परिवार परामर्श केंद्र में आकर टीम को दिखाई और खुद को फिट बताया।
मामला मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत करने तक नहीं रुका।
पति ने कुछ थर्डजेंडर लोगों को बुलाकर पत्नी का परीक्षण तक कराया गया।
पति ने कोर्ट में सेक्शन-9 के तहत अर्जी भी डाली। अब पत्नी ने अपने पति पर एक महिला से
अवैध संबंधों के आरोप लगाये हैं। पत्नी अपने देवर पर दुष्कर्म और पति पर
आप्राकृतिक कृत्य का आरोप भी लगा रही है। इधर पति ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिये
कोर्ट में सेक्शन-9 डाल रखा है। यानि एक तरफ वह अपनी पत्नी पर थर्डजेंडर का आरोप लगा रहा
है दूसरी तरफ वह कोर्ट में यह कह रहा है कि वह पत्नी को रखने के लिये तैयार है,
लेकिन वह रहना नहीं चाहती है। इस प्रकरण में अगली सुनवाई मई महीने में होनी है।
काउंसिलिंग कर रही टीम का प्रयास है कि रिश्ते को टूटने से बचाया जाए,
यदि सफलता नहीं मिलती है तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शादी के एक सप्ताह बाद ही टूटा रिश्ता
ऐसा ही एक मामला कुछ समय पहले सामने आया। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक इलाके के
रहने वाले युवक की परिवार के लोगों ने बड़ी धूमधाम के साथ शादी की।
युवक पेशे से इंजीनियर है। शादी के बाद दुल्हन ने अपने पति को थर्ड जेंडर बताया।
उसने मुकदमे भी दर्ज करा दिए। कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया।
इस मामले में पंचायत भी बैठी, लेकिन कोई नजीता नहीं निकला।
एसपी देवेश कुमार पांडे ने कहा कि पुलिस की पहली कोशिश यही होती है
कि परिवार टूटे नहीं। इसके लिये परिवार परामर्श केंद्र संचालित किये गये हैं।
वहां दोनों पक्षों को बुलाकर परिवार को जोड़ने की पहल की जाती है।
फिर भी बात नहीं बनती है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाती है।