love marriage:लव मैरेज और तीन बच्चे होने के बाद पति-पत्नी के बीच आया ‘वाे’, घर में चल गई चाकू-छुरी
love marriage: गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र के नकहा नम्बर एक अम्बेडकर नगर में
रहने वाले एक युवक पर उसकी पत्नी ने चाकू से हमला कर दिया।
घायल युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर
जांच शुरू कर दी है।वहीं पत्नी ने भी पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कुछ साल पहले इन दोनों ने लव मैरेज (love marriage) की थी।
दोनों की दो बेटियां और एक बेटा है। घायल युवक की मां का आरोप है
कि शनिवार की रात करीब 11 बजे उनकी बहू ने गगहा क्षेत्र निवासी अपने प्रेमी के साथ मिलकर
पति पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने आरोपी प्रेमी को
पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया और
प्रेमी को हिरासत में ले लिया। घायल की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वहीं आरोपी पत्नी ने भी अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है
कि उसका पति शराब का आदती हो गया है। अक्सर वह संबंध के शक में मारपीट करता है।
उसने आरोप लगाया कि उसका पति, बेटी पर भी गलत नजर रखता है।
इसे लेकर भी कई बार विवाद हो चुका है। आरोपी पत्नी के मुताबिक शनिवार की रात उसके पति ने
हैंडपंप के हैंडिल और सब्जी काटने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया।
बचाव करते हुए वही चाकू छीनकर उसने उसे को गोद दिया।
