love letter: स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा पर आया गुरु जी का दिल, लिख दिया लव लेटर
love letter: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक को अपने ही स्कूल की एक छात्रा दिल आ गया।
शिक्षक ने छात्रा को लव लेटर (love letter) लिखा और उसे पढ़ने के बाद फाड़ने का भी सुझाव दे दिया।
छात्रा ने ये बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली में
शिक्षक पर डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दर्ज कराई।
ये मामला कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल दोनों एक ही
परिसर में है। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले एक गुरुजी ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को प्रेम पत्र लिखकर
दिया। जिसमें उन्होंने लिखा था, “मैं तुमसे उससे बहुत प्यार करते हैं। छुट्टियों में याद आया करेगी।
बहुत मिस करेंगे। छुट्टियों से पहले एक बार मिलने जरूर आना। अगर 8 बजे सुबह स्कूल बुलाए तो आ सकती हो
क्या, अगर आ सकती हो तो बता देना। दोनों बैठकर एक-दूसरे से खूब बातें करेंगे।
इसे पढ़कर फाड़ देना किसी को दिखाना मत।” गुरुजी के इस लव लेटर (love letter) से छात्रा
इतना डर गई कि उसने ये पत्र ले जाकर अपने परिजनों को थमा दिया।
पीड़िता के पिता ने तहरीर की दी कि 47 साल का शिक्षक उसकी बेटी को परेशान कर रहा है।
उसने 30 दिसंबर को लव लेटर दिया था। जब इस मामले में शिक्षक बात की तो उसे ने धमकी देते हुए
छात्रा को किडनैप करने की बात कही। इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ सिंह ने कहा कि
खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से भी अनुरोध किया गया है
किलव लेटर की लिखावट और शिक्षक की लिखावट से मिलाया जाए।
आरोप सही साबित होने पर शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
