love affairs: प्रेमी को विदेश से घर बुलाने की जिद पर अड़ी प्रेमिका, परिजनों ने समझाया तो….?
यूपी के बिजनौर जिले से प्रेम-प्रसंग का जिस तरह का मामला सामने आया है,
उसने न केवल घर वालों को हैरान-परेशान कर दिया बल्कि पुलिस के भी होश उड़ गए।
दरअसल गांव निवासी युवती अपने प्रेमी के घर जा पहुंची थी और परिजनों से प्रेमी को विदेश से घर बुलाने की जिद पर
अड़ गई। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो युवती ने जहरीला पदार्थ पी लिया,
जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवती को सीएचसी में भर्ती कराया,
जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया है।
थाना अफजलगढ़ के गांव निवासी युवती का बढ़ापुर थानाक्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी
युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। फिलहाल युवक विदेश में रहकर नौकरी करता है।
गुरुवार देर शाम युवती अपने प्रेमी के घर जा पहुंची और उसके परिजनों को अपने प्रेम प्रसंग के बारे में बताते हुए
युवक को विदेश से बुलाने की जिद की। युवक के परिजनों ने युवती को समझाने का काफी प्रयास किया,
लेकिन वह नहीं मानी। इतना ही नहीं गुस्से में युवती ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
युवक के पिता ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी, जिसपर पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में
अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। वहां युवती की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पतला के लिए
रेफर कर दिया। फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर ने
बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है, अभी कोई तहरीर आदि नहीं मिली है। वह जांच कराकर आगामी कार्रवाई करेंगे।
