love affairs: पिया गए परदेश तो बीवी को हुई दो लोगो से मोहब्बत, फिर खौफनाक ढंग से ख़त्म हुई दोहरे इश्क़ की यह कहानी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love affairs: पिया गए परदेश तो बीवी को हुई दो लोगो से मोहब्बत, फिर खौफनाक ढंग से ख़त्म हुई दोहरे इश्क़ की यह कहानी

love affairs: बीवी के पति जब उससे दूर हुए तो पत्नी को इश्क का बुखार चढ़ने लगा।

लेकिन वह एक नहीं बल्कि दो-दो लोगो से मोहब्बत कर बैठी, पर इस दोहरे इशक का अंजाम बेहद खौफनाक रहा।

- Advertisement -
- Advertisement -

आख़िरकार एक को इस इश्क की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

प्रेमिका ने अपने पहले प्रेमी के साथ मिलकर दुसरे की टांगी मारकर हत्या कर दी

और उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने इस जघन्य हत्या के मामले में आरोपी महिला और

सहआरोपी उसके आशिक को हिरासत में ले लिया हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया हैं।

हैरान कर देने वाला यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का हैं।

पुलिस ने यह भी खुलासा किया की हत्यारोपी महिला के दो बच्चे भी हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरवां थानाक्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी अर्जुन घर से करीब 100 मीटर की दूर पशुबाड़े में रविवार

रात सोने गया था। सोमवार सुबह बड़ा भाई भैरमदीन मवेशियों को चारा देने पहुंचा तो

अर्जुन का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा मिला। गले और सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए गए थे।

उसने ग्रामीणों के साथ पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। भैरमदीन ने बताया कि रात में अर्जुन का फोन आया था।

उसने बताया कि गांव की बिटोला यादव और मुन्ना पांडेय दरवाजा खोलने के लिए कह रहे हैं।

मैंने उसे दरवाजा खोलने से मना कर दिया और कहा कि उनसे कह दो कि सुबह मिलने आएं।

भैरमदीन का आरोप है कि मुन्ना और बिटोला ने ही अर्जुन की हत्या की है।

पिता ने थाने में मुन्ना पांडेय और बिटोला यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, बिटोला का पति दिल्ली में पत्थर काटने का काम करता है।

अर्जुन भी उसी के पास नौकरी करता था। बिटोला के गांव के ही मुन्ना से संबंध थे।

इसी बीच अर्जुन से भी उसका प्रेम प्रसंग (love affairs) शुरू हो गया। वह जब भी गांव आता था,

बिटोला उससे मिलती थी। मुन्ना को इस प्रेम प्रसंग का पता चला तो उसने बिटोला के साथ मिलकर

अर्जुन को मार डाला। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है।

जांच की जा रही है। दुर्गापुर गांव निवासी अर्जुन दिल्ली में रहकर पत्थर कटिंग का काम करता था।

15 दिन पहले दिल्ली से आया था। उसकी 20 फरवरी को मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा मुगली गांव में शादी तय थी।

घर में शादी की तैयारी भी चल रहीं थी। पिता भइयन प्रजापति और बड़े भाई भैरमदीन ने बताया कि हत्यारोपी

महिला बिटोला का पति लाला यादव भी दिल्ली में रहकर अर्जुन के साथ पत्थर कटाई का काम करता है।

अर्जुन की मजदूरी का 50 हजार रुपये लाला यादव लिए हैं। आरोप है

कि लाला यादव की पत्नी का प्रेम प्रसंग (love affairs) गांव के मुन्ना पांडेय से है।

अर्जुन अक्सर दिल्ली से बिटोला के पति की ओर से भेजे गए सामान लेकर बिटोला के घर आता-जाता था।

इससे अर्जुन की बिटोला से भी नजदीकी बढ़ गई थी। इसी खुन्नस के चलते मुन्ना पांडेय ने

महिला के साथ मिलकर उसके भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...