love affairs में फंदे पर झूले युवक और युवती, मर्डर या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love affairs में फंदे पर झूले युवक और युवती, मर्डर या आत्महत्या में उलझी पुलिस

love affairs: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

जहां एक युवक और युवती ने इसलिए मौत को गले लगा लिया, क्योंकि उनका प्रेम परवान नहीं चढ़ सका था.

- Advertisement -
- Advertisement -

पेड़ पर लटके शव देखकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग (love affairs) की ही बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले को वर्कआउट कर दिया जाएगा.

मर्डर या आत्महत्या

मामला जनपद के अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है.

गांव लोधन पूरवा के जंगल में पेड़ पर एक युवक और युवती के शव झूल रहे थे.

जैसे ही ग्रामीणों शवों को झूलते हुए देखा तो होश उड़ गए. थोड़ी ही देर में पूरे क्षेत्र में खबर आग की तरह फैल गई.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है.

साथ ही घरवालों की नाराजगी के चलते ये कदम उठाया गया है.

लेकिन ग्रामीणों का दबी जबान से ये भी कहना है कि दोनों की हत्या कर शवों को पेड़ पर टांगा गया है.

स्थानीय पुलिस अभी मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है.

जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात कह रहे हैं.

साथ ही घटना को आत्महत्या माना जा रहा है. लेकिन ग्रामीणों का मानना है

कि दोनों का मर्डर किया गया है. पहले भी एक प्रेमी जोड़े के शव ऐसे ही पेड़ पर टंगे पाये गए थे.

हालांकि बिना जांच के कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. इसलिए पुलिस जांच के बाद ही घटना को वर्कआउट करेगी.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...