love affairs: प्रेम प्रसंग में घर से भागी लड़की ने वीडियो जारी कर सुरक्षा की लगाई गुहार, बोलीं… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love affairs: प्रेम प्रसंग में घर से भागी लड़की ने वीडियो जारी कर सुरक्षा की लगाई गुहार, बोलीं…

love affairs: बेतिया के सीरिसिया ओपी में पिता ने जिस बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था।

उसने एक वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। लड़की ने वीडियो में कहा है

- Advertisement -
- Advertisement -

कि उसने 12 दिसंबर को दोपहर अपनी मर्जी से घर छोड़ा है और उसकी उम्र 21 वर्ष है।

बेतिया पहुंचकर उसने अपने प्रेमी चन्दन महतो को फोन कर बुलाया। लड़के ने उसे भगाया नहीं है बल्कि दोनों ने अपनी

मर्जी से शादी की है। लड़की का आरोप है कि उसके घरवालों ने अपहरण का झूठा केस दर्ज कराया है।

वीडियो में लड़की ने अपने परिवारवालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि

उसके पति को गोली, तेजाब और धारदार हथियार से मारने की धमकी दी जा रही है।

लड़की ने लड़की ने डीएम, एसपी और थानाध्यक्ष से किसी भी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं करने की गुहार लगाई है

और ससुरालवालों की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही लड़की ने यह भी कहा कि अगर उसके माता-पिता और

मामा ने उसे परेशान किया तो वो एफआईआर दर्ज कर सुप्रीम कोर्ट तक घसीटेगी।

हालांकि कम्प्यूटर जगत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये पूरा मामला सीरिसिया ओपी क्षेत्र के मुसहरी का है। दरअसल अंजलि के पिता ने 15 दिसंबर को

अपनी बेटी की शादी के इरादे से अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। जिसमें चारगांहा की मुखिया प्रियंका देवी

उसके पति समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेकिन इसी दौरान लड़की ने वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है।

इस मामले में सीरिसिया ओपी प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि

अपहृत लड़की को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा। उसके उपरांत न्याय संगत कारवाई की जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related