love affairs: पालतू मुर्गे ने खोली महिला की पोल, पति को पता चल गई पत्नी की असलियत, घर में रखने से किया इनकार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love affairs: पालतू मुर्गे ने खोली महिला की पोल, पति को पता चल गई पत्नी की असलियत, घर में रखने से किया इनकार

love affairs:यूपी के रामपुर में शादीशुदा महिला को दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग रखना भारी पड़ गया।

महिला पति के जाने के बाद चोरी छिपे मिलती थी। इस बारे में पति अनजान था। महिला के घर में एक मुर्गा पला था।

- Advertisement -
- Advertisement -

उसी मुर्गे ने महिला के प्रेम संबंधों की पोल खोलकर रख दी। मामला पुलिस तक पहुंची तो युवक को पकड़ लिया गया और पूछताछ करके उसे छोड़ दिया गया।

उधर महिला के पति ने पत्नी को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।

मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव में मुर्गे के कारण विवाहिता के प्रेम संबंधों की पोल खुल गई।

मुस्लिम समुदाय में प्रत्येक माह चांद देखने के अनुसार 11 तारीख को शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानि बड़े पीर साहब को ग्यारहवीं मनाई जाती है।

एक परिवार में पति और पत्नी ने एक मुर्गा पाला और ग्याहरवीं के दिन उसे हलाल कर फातेहा

करने का निश्चय किया। बीते शुक्रवार शाम घर में पल रहा मुर्गा गायब हो गया।

गृहस्वामी ने चौकी पुलिस को गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुर्गा चोरी की तहरीर दे दी।

पुलिस ने जब आरोपी को उठा कर पूछताछ की तो पता चला कि युवक ने मुर्गा गृहस्वामी की पत्नी से लिया था।

पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने स्वीकार किया की उसने ही मुर्गा बेचा था।

इसके चलते पति को शक हुआ कि पत्नी और युवक प्रेम संबंध हैं। पुलिस ने युवक को तो छोड़ दिया।

इसके बाद पति-पत्नी के बीच हंगामा बढ़ गया। पति ने पत्नी को अपने घर में रखने से इनकार कर दिया और

उसके परिजन से कहा कि वह अपनी बेटी को अपने घर ले जाएं।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related