love affairs: नदी में मिला दुपट्टे से बंधे प्रेमी युगल की लाश, जांच में जुटी पुलिस, हत्या या आत्महत्या

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love affairs: नदी में मिला दुपट्टे से बंधे प्रेमी युगल की लाश, जांच में जुटी पुलिस, हत्या या आत्महत्या

love affairs: उत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा पार मंगलवार की शाम एक प्रेमी युगल का शव नदी में उतराया हुआ मिला। दोनों की लाश दुपट्टे से बंधा मिला है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों की लाश को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने कूदकर आत्महत्या करने की होगी। हालांकि सभी पहलूओं से जांच की जा रही है।

ये मामला नौरंगा गांव का है। एक किशोर इलाके के तिवारी के मिल्की गांव में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई करता था। जानकारी के मुताबिक उसी गांव की एक लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग (love affairs) हो गया। 29 जुलाई को किशोरी अचानक लापता हो गई। जिसके बाद युवती के चचेरे भाई ने नौरंगा गांव के रहने वाले युवक पर बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। इसी बीच मंगलवार की शाम को युवक-युवती की लाश नौरंगा से सटे जेवइनियां के पास नदी में उतराया हुआ मिला।

- Advertisement -
- Advertisement -

सूचना मिलने पर बैरिया पुलिस ने पहले बिहार पुलिस से संपर्क करना चाहा। लेकिन संपर्क नहीं जब बिहार पुलिस नहीं पहुंची तो इलाकाई पुलिस ने दोनों की लाश को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों के घरवालों को भी बुलाया लेकिन कई दिनों से लाश के पानी में रहने के कारण उनकी तुरंत शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि ग्रामीणों रविवार को दोनों भगवानपुर मौजा के पास नदी में एक साथ कूद गए। इस संबंध में एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को थाने लाकर परिजनों से पहचान की जाएगी। दोनों के बारे में सही जानकारी नहीं हो सकी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related