love affairs: प्रेमी ने रुकवा दी प्रेमिका की शादी, अपनाई ये तरकीब, दूल्हा भी निकाह छोड़कर भागा, रिश्तेदार भी हुए गायब
love affairs: यूपी के संभल जिले में एक लड़की की शादी थी। बारात आ चुकी थी।
शादी की सभी रस्मे भी शुरू हो गई थीं, इसी बीच अचानक पुलिस फोर्स पहुंच गई।
शादी की रस्मों के बीच पहुंची पुलिस को देखकर लोगों के पसीने छूट गए,
जब तक लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही दूल्हा भाग निकला।
नाते-रिश्तेदार भी निकाह छोड़कर निकल लिए। जानकारी करने पर पता चला कि जिस लड़की की
शादी हो रही थी वह नाबालिग थी। उसके प्रेमी ने पुलिस और बाल कल्याण विभाग को सूचना दी।
जानकारी पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और निकाह रुकवा दिया।
पुलिस ने दुल्हन बाल कल्याण विभाग की सुपुर्दगी में दे दी।
पुलिस के पहुंचने पर दूल्हा व उसके परिजन मंडप छोड़कर भाग गए।
रजपुरा थानाक्षेत्र के गांव मुटेना निवासी युवती की रविवार को अमरोहा जनपद के थाना रुखालू क्षेत्र
से बारात पहुंची। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत किया।
इसी बीच थाना पुलिस गांव पहुंच गई और निकाह की रस्म रुकवा दी।
पुलिस द्वारा निकाह रुकवा दिए जाने पर दुल्हन के परिवार के लोगों के होश उड़ गए।
दूल्हा व उसके परिवार के लोग और रिश्तेदार मंडप छोड़कर भाग गए।
निकाह की रस्म रुकवाकर पुलिस ने दुल्हन को बाल कल्याण विभाग की टीम को सौंप दिया।
बारातियों के लिए बना हुआ खाना और अन्य सभी तैयारियां धरी रह गईं।
बताया जा रहा है कि दुल्हन का प्रेम प्रसंग (love affairs) पड़ोस के गांव के दूसरे समुदाय के
युवक से करीब दो साल से चल रहा था। प्रेमी युवक ने ही दुल्हन के नाबालिग होने की
जानकारी दी।जिस पर पुलिस ने गांव पहुंचकर निकाह रुकवा दिया।
कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि बाल कल्याण विभाग की टीम के द्वारा जानकारी मिलने पर
मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। तो दुल्हन की उम्र 17 वर्ष पांच महीना निकली है।
जिस पर दुल्हन को बाल कल्याण विभाग को सौंप दिया गया है।
