love affairs:देवर पर दिल हार गई पांच बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इनकार,और फिर…
love affairs: रिश्ते के देवर से पांच बच्चों की एक महिला इस कदर प्यार कर दिल बैठी है कि उसके साथ रहने के लिये थाने में फरियाद को पहुंच गयी।
पुलिस से कहा वह अब देवर के साथ ही अपना जीवन निर्वाह करेगी। पुलिस ने महिला और उसके देवर को मामला परिजनों के बीच ही निपटने की बात कर पल्ला झाड़ लिया।
मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरअसल अपने से आधी उम्र के रिश्ते के देवर से पांच बच्चों की महिला प्यार कर बैठी है। उसकी प्रेम कहानी के चर्चा पूरे गांव में फैल गयी है।
महिला के पति ने दोनों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला पांच बच्चों की मां होने के बावजूद पति पर तरस नहीं खा रही है। उसने पति के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया है।
विवाद की नौबत होने पर महिला थाने पहुंच गई। उसने अपने और देवर के बीच प्रेम प्रसंग की फरियाद पुलिस से लगाई है। महिला ने पुलिस से फरियाद लगायी है
कि वह अपने देवर के साथ जीना मारना चाहती है। इसमें पुलिस की कार्रवाई न हो। पुलिस ने उसे समझाते हुये परिवार के बीच ही मामला निस्तारण कराने के लिए चेताया है।