love affair: देवर पर आया भाभी का दिल, प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे मासूम बेटे को मारकर नहर में फेंका

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love affair: देवर पर आया भाभी का दिल, प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे मासूम बेटे को मारकर नहर में फेंका

love affair: फिरोजाबाद में रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है।

यहां एक महिला ने अपने देवर के साथ अवैध संबंध (love affair) बनाए और इसमें उसका बेटा बाधक बन रहा था।

- Advertisement -
- Advertisement -

मिलने जुलने में बाधक बन रहे 11 साल के बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश खुद उसकी मां ने

अपने देवर के साथ रची। देवर के साथ बेटे की हत्या कर शव को नहर में फेंक आए।

पिता ने थाने में बेटे के अपहृत होने की शिकायत दी। इसके बाद हुई जांच के बाद खुलासा होने पर

पुलिस भी चौंक गई। पुलिस दोनों आरोपियों से थाने में पूछताछ कर रही है।

वहीं परिजन और पुलिस नहर में बच्चे की तलाश में जुटी है ताकि साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है।

शिकोहाबाद के मोहल्ला रुकनपुर में एक युवक ने बुधवार को अपनी पत्नी व भाई पर मिलकर बेटे के अपहरण का

आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो

प्रेम संबंधों (love affair) में बच्चे के बाधक बनने की बात सामने आई।

मुकीम पुत्र नथुआ निवासी पजाया रुकनपुर फलों का ठेला लगाता है।

उसने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी फरजाना के अपने देवर फरमान से अवैध संबंध हैं।

कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माने। बेटा जीशान (11) उनके प्रेम संबंध में बाधक बन रहा था।

पीड़ित का आरोप है कि भाई व पत्नी ने उसके बेटे को रास्ते से हटाने के लिए उसका अपहरण कर लिया है।

पीड़ित का आरोप है कि उसके भाई ने कबूल किया कि उसके बेटे ही हत्या कर शव को नहर में फैंक दिया है।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को

थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की। परिजन नहर में बच्चे के शव की खोज में लगे हुए हैं।

प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि युवक ने अपनी पत्नी और भाई पर बेटे के अपहरण और हत्या का

आरोप लगाया है। मामले में देवर और महिला को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है।

नहर में बच्चे के शव की तलाश कराई जा रही है। पीड़ित ने पत्नी व भाई के

बीच अवैध संबंधों के चलते बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...