love affair: ससुराल मे रह रहे युवक ने अपने नाबालिग साली को लेकर हुआ फरार, पत्नी की शिकायत पर मुकदमा हुआ दर्ज
love affair: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक जिजा ने अपनी नाबालिग साली का अपहरण कर लिया.
निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ससुर के घर आया युवक अपनी साली को जबरन अगवा कर ले गया। पुलिस ने युवक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस को दी शिकायत में युवक की पत्नी ने बताया कि उसकी शादी रामपुर कारखाना जिला देवरिया की सत्या उर्फ सोनू से हुई थी।
उसका पति पिछले चार महीने से निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने ससुुराल में रह रहा था।
इसी बीच उसका पति उसकी छोटी बहन को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया।
इस मामले में पुलिस ने सत्या उर्फ सोनू मद्धेशिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एसओ गौरव राव कन्नौजिया ने बताया कि युवक के खिलाफ किशोरी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
एक लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला
जनपद में ही उधर, पनियरा थाना क्षेत्र में एक गांव की लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है।
तहरीर के मुताबिक उसके गांव का ही एक युवक रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करता था।
लोक-लाज के कारण उसने किसी को नहीं बताया। इससे युवक और अधिक साहसी हो गया।
जब उसने इसकी शिकायत तरूणा की मां से की तो तरूणा ने बीते शनिवार की शाम उसके घर पर आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया.
उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया. प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है.
