love affair:दोस्त की बीवी से हुआ साथी को प्यार, इश्क के खुमार में महबूबा के पति की दे..? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love affair:दोस्त की बीवी से हुआ साथी को प्यार, इश्क के खुमार में महबूबा के पति की दे..? 

love affair: कहते हैं जब प्यार पागलपन की हद तक पहुंच जाए तो जुनून बन जाता है।

ऐसे में कई बार संगीन जुर्म भी हो जाते हैं। ऐसे ही प्यार में पागल एक दोस्त ने दोस्त की हत्या की साजिश रच डाली,

- Advertisement -
- Advertisement -

वह भी इसलिए कि दोस्त की बीवी को पा सके। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही टेंपू सवार

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले मामले का सनसनीखेज

खुलासा किया है। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मेराल थाना में पत्रकार वार्ता के दौरान घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि

चरका पत्थर निवासी अमानतुल्लाह अंसारी तथा खैरुल्लाह आपस में अच्छे दोस्त थे।

दोनों का एक दूसरे के यहां आना-जाना होता था। इसी दौरान खैरुल्लाह की दोस्ती

अमानतुल्लाह की पत्नी खुशबून के साथ हो गई। दोनों के बीच की दोस्ती कुछ ही दिनों में प्रेम-प्रसंग में बदल गई।

80 हजार रुपये की दी सुपारी

एसडीपीओ ने बताया कि प्रेम-प्रसंग आगे बढ़ने के बाद खैरुल्लाह ने खुशबून के पति

अमानतुल्लाह अंसारी की हत्या करा कर रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

घटना को अंजाम देने के लिए खैरुल्लाह ने असीम अंसारी तथा मुकेश कुमार से संपर्क कर 80 रुपये में मामला

तय किया। अमानतुल्लाह की हत्या की सुपारी तय होने के बाद असीम अंसारी, मुकेश कुमार तथा शकील ने,

उसकी हत्या के लिए चिंटू उर्फ सियाराम मिश्रा को 80 हजार रुपये की सुपारी पर तैयार किया।

रेकी कर बनाई गई हत्या की योजना

हत्या का प्लान बनने के बाद घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने गढ़वा बाजार समिति से फोल्डेड चाकू खरीद

कर चिंटू को उपलब्ध कराया। अपराधियों को अमानतुल्लाह अंसारी के सोमवार की शाम

अंबिकापुर से मेराल लौटने की पूरी जानकारी थी। गढ़वा से मेराल आने के लिए

वह जिस टेंपो पर बैठा उसी पर अपराधी चिंटू मिश्रा को भी बैठा दिया गया।

हमले के दौरान ही पकड़ा गया एक आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद चिंटू को लेकर भागने के लिए साजिशकर्ता दो मोटरसाइकिल से पीछे से आ रहे थे,

लेकिन अमानतुल्लाह की गर्दन पर चाकू से लगातार हमला कर भागने के क्रम में चिंटू पकड़ा गया।

घटना में शामिल छह अपराधियों को पकड़ने के लिए एसपी

अंजनी कुमार झा ने डीएसपी अवध कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी।

इसमें पुलिस इंस्पेक्टर के के साहू, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, एसआई अजीत कुमार एवं संजय कुमार कुशवाहा,

एएसआई सुरजीत चौधरी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त दो चाकू, दो मोटरसाइकिल तथा चार मोबाइल फोन बरामद किया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related