love affair: जिससे बंधवाई राखी उसकी के प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बन रही पत्नी को हटाने के लिए आयरन सिरप में मिलाया कीटनाशक,और फिर.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love affair: जिससे बंधवाई राखी उसकी के प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बन रही पत्नी को हटाने के लिए आयरन सिरप में मिलाया कीटनाशक,और फिर..

love affair: उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से बहन-भाई के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक युवक ने पत्नी को सिरप में जहर मिलाकर पिला दिया। इतना ही नहीं पत्नी को भरोसा दिलाने के लिए

- Advertisement -
- Advertisement -

यही सिरप उसने मां को भी पिलाया। इससे इलाज के दौरान पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई

जबकि सिरप की मात्रा कम होने से मां की जान बच गई। पूरा मामला कुंडा के हथिगवां थाना क्षेत्र का है।

कुंडा के रहने वाले प्रवीण पांडेय की शादी 2017 में अहिबरनपुर गांव की रहने वाली सन्नू देवी के साथ हुआ।

प्रवीण और सन्नू को 2 बच्चे हुए। इनमें एक बेटा और एक बेटी हैं। शादी के कुछ समय बाद प्रवीण को किसी महिला से प्यार हो गया।

जब सन्नू को इसके बारे में पता चला तो दोनों में अक्सर इस बात को लेकर विवाद होने लगा।

पत्नी ने कई बार समझाया लेकिन प्रवीण नहीं माना उसका महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चलता रहा।

आयरन सिरप में मिलाया जहर

प्रवीण प्रेमिका के प्यार में इस कदर पागल हुआ कि उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की ठान ली।

इसके लिए उसने कई बार प्लानिंग भी की लेकिन हर बार वह फेल हो गया। प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बन रही पत्नी को हटाने के लिए

इस बार उसने आयरन सिरप में कीटनाशक मिला दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

आनन-फानन में परिजन उसे लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जिससे बंधवाई राखी उसी से प्रेम

घटना के बाद मृतका के भाई नीरज ने प्रवीण के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने कहा कि उसने सन्नू को पहले भी मारने की कोशिश की थी।

बताया जा रहा है कि प्रवीण का जिस महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है उसने उसी से राखी बंधवाई थी। प्रवीण कुरियर कंपनी में काम करता है।

इससे पहले वह कुंडा में ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। उस दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

मामले में हथिनवां थाना प्रभारी ने बताया कि प्रवीण के घर से कीटनाशक की शीशी मिली है।

उसने इसी कीटनाशक को सिरप में मिलाया था। जिससे उसकी पत्नी सन्नू की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...