Love addict:दूसरे संप्रदाय के प्रेमी संग गई प्रेम दीवानी, रोता-गिड़गिड़ाता रहा पिता पर नहीं पसीजा बेटी का दिल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love addict:दूसरे संप्रदाय के प्रेमी संग गई प्रेम दीवानी, रोता-गिड़गिड़ाता रहा पिता पर नहीं पसीजा बेटी का दिल

Love addict:शादी से 15 दिन पहले गैर संप्रदाय के प्रेमी के साथ फरार प्रेमिका मजिस्‍ट्रेट के सामने बयान देने के

बाद दूसरे संप्रदाय के प्रेमी के साथ चली गई। उसका पिता रोता-गिड़गिड़ाता रहा और घर चलने को कहना रहा लेकिन,

- Advertisement -
- Advertisement -

उसका दिल नहीं पसीजा। उसने अपने प्रेमी के पक्ष में बयान दिया।

इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

शादी से 15 दिन पहले प्रेमी संग हो गई थी फरार

रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती की 15 अक्टूबर को शादी होनी थी।

परिवार के लोग कार्ड वितरित कर शादी की तैयारी में जुटे हुए थे।

दहेज का सामान खरीदने के साथ ही बरात के स्वागत की तैयारी चल रही थी।

लेकिन, 29 सितंबर को युवती गांव के ही युवक प्रिंस के साथ फरार हो गई।

बेमेल प्यार की बात परिवार को नागवार लगी। परिवार के लोग प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद

प्रेमी युगल की तलाश कर रहे थे। पुलिस भी उनकी बरामदगी के प्रयास में लगी थी।

प्रयागराज में हाईकोर्ट के बाहर मिला था प्रेमी युगल

परिवार के लोगों के प्रयास से प्रेमी (love addict) युगल को प्रयागराज पुलिस ने हाईकोर्ट के बाहर से

बरामद कर हसनपुर पुलिस को सौंप दिया था। मंगलवार को पुलिस ने युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए।

जिसमें उसने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। युवती की इच्छा के मुताबिक उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

जबकि 18 दिन से बेटी की तलाश में जुटे स्वजन हाथ मलते रह गए।

रुंधे गले से पिता की विनती पर भी नहीं पसीजा दिल

शादी के 15 दिन पहले गैर संप्रदाय के प्रेमी के साथ बेटी के फरार होने के बाद से पिता ने चारपाई पकड़ ली है।

अफसोस में वह अन्न भी ग्रहण नहीं कर रहे हैं। बेटी के बरामद होने की सूचना पाकर माता-पिता परिवार के लोगों के

साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बेटी को अपने कदम वापस लेने की विनती करते हुए

दोबारा परिवार में लौटने की गुहार लगाई। बेटी के गम में कमजोर पड़ चुके पिता ने रुंधे गले से विनती की लेकिन,

बेटी का दिल नहीं पसीजा। मजिस्ट्रेट के सामने पहुंचकर उसने प्रेमी के

पक्ष में बयान दिए। जिस पर पुलिस ने उसे प्रेमी के हवाले कर दिया है।

युवती ने प्रेमी के पक्ष में दिए बयान

कोतवाली हसनपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि गैर संप्रदाय के प्रेमी के साथ फरार हुई

युवती को बरामद करके मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए गए हैं। युवती ने प्रेमी के पक्ष में बयान दिए

और उसके साथ जाने की बात कही। दोनों बालिग थे इसलिए बयानों के आधार पर उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...