Love: साक्षी मिश्रा SSP ऑफिस के बाद अब पति के साथ पहुंची थाने, ससुराल वालों पर कराया केस
Love: चार साल पहले ड्राइवर से इश्क के बाद शादी करने वाली बेटी साक्षी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। साक्षी ने इस बार अपने ही ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
साक्षी दो दिन पहले ही एसएसपी ऑफिस जाकर ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि इस दौरान उनके पति भी साथ थे। साक्षी मिश्रा ने अब ससुराल पक्ष के छह लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
साक्षी ने रिपोर्ट में ससुर हरीश नायक, सौतेली सास शीला, जेठ अभिषेक, ननद अवंतिका, जेठानी गुंजन अग्रवाल और दादी सास सुशीला देवी को भी आरोपी बनाया है।
साक्षी का कहना है कि उन्होंने चार साल पहले अजितेश से प्रेम विवाह किया था। इसके चलते आरोपियों ने उनसे दस लाख रुपये मायके से लाने और मकान खाली करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
इसके लिए उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित कर मारपीट व गालीगलौज किया गया। 18 फरवरी को जब उनका गनर घर में नहीं था तो आरोपियों ने छत पर पहुंचकर उनसे अभद्रता की।
इस मामले में बुधवार को उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की थी, जिसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पति के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची थी साक्षी मिश्रा
लवमैरिज के बाद सुर्खियों में आई साक्षी ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बुधवार को वह पति अजितेश कुमार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचीं थीं।
साक्षी ने एसएसपी को बताया था कि वीरसावरकरनगर में उनका मकान है। उसी मकान में वह पति के साथ रहती हैं। सास-ससुर और जेठ-जिठानी उनको मकान से बेदखल करना चाहते हैं।
18 फरवरी को उनके सुरक्षाकर्मी खाना खाने गए थे, तभी ससुराल वालों ने मारपीट की। उनका सामान भी फेंकने का प्रयास किया। पिता से 10 लाख रुपये लाकर देने की मांग कर रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर घर से बाहर निकालने धमकी देते हैं।
मामले में एसएसपी ने इज्जतनगर पुलिस को जांच के आदेश दिए गए थे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने साक्षी मिश्रा की तहरीर पर उनके ससुराल वालों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया।
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला 2019 का है। बरेली की रहने वाली साक्षी मिश्रा ने कार चालक अजितेश कुमार से प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज होकर साक्षी के घर वालों ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था।
साक्षी पति अजितेश के साथ दिल्ली जाकर रहने लगी। इसके बाद साक्षी ने अपने घर वालों पर उसकी जान का खतरा बताते हुए एक वीडियो वायरल किया था।
इस वीडियो वायरल होने के बाद साक्षी कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं थीं।
