Love: मुझे ले जाओ, नहीं तो मैं जहर खा लूंगी…प्रेमी के साथ भागी महिला चलती बाइक से गिरी, चंद सेकेंड में मिली.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love: मुझे ले जाओ, नहीं तो मैं जहर खा लूंगी…प्रेमी के साथ भागी महिला चलती बाइक से गिरी, चंद सेकेंड में मिली..

Love :ससुराल से प्रेमी के साथ भागी महिला को कुछ दूर जाकर मौत मिल गई।

महिला चलती बाइक से गिर पड़ी। प्रेमिका को बचाने के लिए प्रेमी भागा लेकिन वह उसे बचा नहीं सका।

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रेमी की आंखों के सामने उसकी प्रेमिका काल के गाल में समा गई। मामला जिले के अल्हागंज क्षेत्र का है।

साहबगंज स्थित ससुराल से एक विवाहिता गुरुवार रात चुपके से

अपने प्रेमी संग बाइक से भाग निकली। बाइक पर प्रेमी के दो साथी भी सवार थे।

शुक्रवार सुबह जब प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर गांव जा रहा था, तभी शाहजहांपुर में रोजा क्षेत्र में मेजबान होटल के

नजदीक बाइक पर पीछे बैठी प्रेमिका ब्रेकर के कारण रोड पर गिर गई। उसे उठाने के लिए प्रेमी गया,

तभी पीछे से एक ट्रक आ गया और प्रेमिका को कुचल कर निकल गया। इस हादसे में प्रेमी भी जख्मी हुआ है।

मोबाइल फोन में मिले नंबर पर पुलिस ने विवाहिता के ससुराल में उसकी मौत की सूचना दी।

ससुराल वालों ने अब विवाहिता की लाश लेने से इनकार कर दिया है।बाद में पोस्टमार्टम के बाद

उसका शव ससुराल वाले ले गए। मायके वाले ससुराल वालों पर ही उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं।

ज्जिले के जमौर की नीरजदेवी की शादी अप्रैल 2021 में अल्हागंज के साहबगंज निवासी जगन्नाथ के बेटे रवि से हुई

थी। दोनों से छह माह की एक बेटी भी है। रवि सिलाई का काम करता है। वह दो माह से जयपुर में किसी फैक्ट्री में

नौकरी कर रहा है। नीरज देवी के ससुर जगन्नाथ ने बताया कि गांव में भागवत कथा हो रही है।

बहू नीरज और उसकी बेटी घर पर ही थे। बाकी सभी लोग गुरुवार रात 11.30 बजे कथा सुनकर घर आए।

सभी सो गए। जगन्नाथ ने बताया कि सभी के सोने के बाद नीरजदेवी रात 12 से 3 बजे के बीच घर से निकल गई।

बच्ची रोई तब पता लगा नीरज घर में नहीं है, मुकदमा

गुरुवार रात में नीरज के जाने के बाद उसकी बेटी बेड से नीचे गिरी और रोने लगी तो सभी की नींद खुली।

कमरे में जाकर देखा तो नीरज नहीं थी और उसकी बेटी जमीन पर पड़ी रो रही थी।

नीरज को रात में खोजा गया, नहीं मिलने पर जगन्नाथ अल्हागंज थाने गए, वहां बहू नीरजदेवी के लापता होने की

तहरीर पुलिस को दी। अल्हागंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ नीरज को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया।

दुराचार की आशंका के मद्देनजर स्लाइड बनाई

नीरज के साथ दुराचार की आशंका उसकी ताई सुमन ने जताई है। सुमन ने बताया कि सुमन अच्छी लड़की थी,

उसके साथ क्या हुआ, कुछ समझ नहीं आ रहा है। सुमन ने दुराचार की आशंका जताई।

पुलिस ने भी सुमन की बात को हल्के में नहीं लिया। दूसरी ओर

पोस्टमार्टम के दौरान दुराचार की आशंका के मददेनजर स्लाइड बनाई गई है।

नीरज ने प्रेमी से कहा था, हमें ले जाओ, नहीं खा लूंगी जहर

रोजा के गांव जमुका में आकाश रहता है। उसकी रिश्तेदारी अल्हागंज के साहबगंज में बताई जाती है।

वहीं जाने के दौरान आकाश और नीरजदेवी में बातचीत हुई। एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती आकाश ने बताया कि वह 15 दिन से ही नीरजदेवी से बातचीत कर रहा था।

नीरज ने उसे गुरुवार को फोन किया, कहाकि आकर उसे ले जाओ, नहीं तो वह जहर खा लेगी।

आकाश ने कहाकि वह और नीरज प्रेम करने लगे थे। वह नीरज को भगाकर अपने गांव जमुका ले जा रहा था।

आकाश के साथ में उसके रिश्ते के भतीजे नरेंद्र और सत्यपाल भी थे।

सुबह पांच बजे आई नीरज की मौत की खबर

ससुर जगन्नाथ ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उनके मोबाइल फोन पर पुलिस ने काल की।

बताया कि नीरजदेवी तुम्हारी कौन है, जगन्नाथ ने पुलिस को बताया कि वह तो घर से गायब है,

अल्हागंज पुलिस को उसने जानकारी दी है। जब फोन पर दूसरी ओर से बताया गया कि नीरजदेवी बरामद हो गई है,

उसके साथ तीन लड़के हैं। उनका एक्सीडेंट हो गया है। नीरजदेवी की मौत हो गई है।

नीरजदेवी के जमौर स्थित मायके वालों को भी सूचना दे दी गई। नीरजदेवी के ससुराल और मायके वाले मेडिकल

कॉलेज पहुंचे। यहां पूरा मामला समझने के बाद जगन्नाथ ने बहू नीरज का शव में हाथ लगाने से भी इनकार कर दिया।

बाद में पोस्टमार्टम होने के बाद ससुराल वाले ही नीरज का शव अपने साथ ले गए।

उसका अंतिम संस्कार पति रवि के आने पर शनिवार को किया जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...