Love: लव मैरिज का खौफनाक अंत जिसके लिए परिवार से लड़ी दीपा उसी प्रेमी ने हत्या कर श्मशान में खाक कर दी मुहब्बत 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love: लव मैरिज का खौफनाक अंत जिसके लिए परिवार से लड़ी दीपा उसी प्रेमी ने हत्या कर श्मशान में खाक कर दी मुहब्बत 

Love: गुरुग्राम की दीपा ने परिवार को दरकिनार कर साजन उर्फ गौरव से डेढ़ माह पहले प्रेम-विवाह किया था।

दोनों कुछ दिन भी साथ नहीं रह पाए। आरोप है कि गौरव ने दीपा की हत्या कर उसका शव गुपचुप तरीके से श्मशान में

- Advertisement -
- Advertisement -

जला दिया है। दीपा की मां की तरफ से मेडिकल पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।

ससुराल पक्ष के लोग घर पर ताला डालकर फरार हो गए। पड़ोसियों ने बताया कि तीन दिन पहले महिला की मौत के

बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस पूरे मामले की विस्तार से जांच में जुटी है।

परिवार से लड़कर की थी कोर्ट मैरिज

मेडिकल थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर गुड़गांव की अनीता ने काल कर जानकारी दी।

अनीता का कहना था कि उनकी बेटी दीपा ने डेढ़ माह पहले शेरगढ़ी निवासी साजन उर्फ गौरव के साथ कोर्ट मैरिज की

थी। दीपा के परिवार ने तब भी इस शादी का विरोध किया था। दीपा गौरव के साथ शेरगढ़ी में

आकर रहने लगी थी। अनीता को किसी ने जानकारी दी कि दीपा की 26 मई को हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने

उसका गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया है। इसकी जानकारी मिलने पर

मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर कोई नहीं मिला। ससुराल वाले फरार हो गए हैं।

तबीयत खराब बताकर ले गए थे ससुरालवाले

मोहल्ले वालों ने बताया कि तीन दिन पहले दीपा को ससुराल वाले तबीयत खराब होने की बात कहकर लेकर गए थे,

उसके बाद पता चला कि उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि दीपा के स्वजनों को मेरठ बुलाया गया है।

उनसे जानकारी मिलने के बाद ही पूरी घटना का पता चल पाएगा।

दीपा के पति साजन और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी का कहना है कि स्वजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

तीन साल पहले हुई थी मोहब्बत की शुरुआत

गुरुग्राम के झझर रोड पर दीपा एक अस्पताल में नौकरी करती थी। तभी इंस्टाग्राम पर साजन से बातचीत शुरू हो

गई। उस समय साजन भी गुरुग्राम की एक कंपनी में सुपरवाइजर था। दोनों का मिलना जुलना शुरू हुआ।

अक्सर ही दीपा को अस्पताल से लाने और छोड़ने भी साजन ही जाता था।

तीन साल से दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे थे। छह माह पहले दीपा ने अपने परिवार को साजन के बारे में जानकारी

दी। परिवार ने दोनों की शादी से इंकार कर दिया। डेढ़ माह पहले दीपा ने घर छोड़ा और साजन से कोर्ट मैरिज कर ली।

प्रेम विवाह करने पर झुक गया था परिवार

दीपा की मां अनीता ने बताया कि बेटी के प्रेम विवाह करने के बाद हम झुक गए थे।

रोजाना दीपा से फोन पर बातचीत होने लगी थी। रविवार से दीपा का मोबाइल नहीं मिल रहा था।

तब आसपास के लोगों से संपर्क किया। उसके बाद ही कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी।

देर शाम अनीता अपने परिवार के सदस्यों के साथ मेरठ पहुंचीं।

साजन उर्फ गौरव के घर पर ताला लगा होने के बाद वापस लौट गई।

उनका कहना है कि मंगलवार को दोबारा पहुंचकर आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

आखिर ऐसा क्या हुआ, जो दीपा को मार डाला

दीपा का परिवार और पुलिस भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि जब साजन और दीपा एक दूसरे से प्यार करते थे

तो अचानक ऐसा क्या हुआ कि दीपा की हत्या कर शव को जला दिया।

दीपा के परिवार को भी सूचना नहीं दी गई। पुलिस मोबाइल सीडीआर के आधार पर मामले की विस्तार से जांच कर रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...