Love :बाली उमर का प्यारः 15 वर्षीया लड़की के साथ गुजरात भागा 17 वर्षीय लड़का, लौटते समय गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love :बाली उमर का प्यारः 15 वर्षीया लड़की के साथ गुजरात भागा 17 वर्षीय लड़का, लौटते समय गिरफ्तार

love:बलिया में बाली उमर के प्यार ने एक किशोर को जेल (बाल सुधार गृह) भेज दिया है।

17 वर्षीय लड़के पर गांव की ही 15 वर्षीया लड़की को लेकर गुजरात भागने का आरोप है।

- Advertisement -
- Advertisement -

लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

इसके बाद लड़का लड़की के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मामला नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। लड़की के परिजनों का आरोप है

कि लड़के ने लड़की को एक महीने तक गुजरात में रखा और उसके साथ रेप किया है।

रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने शुक्रवार को बताया

कि जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया लड़की को उसी के गांव के ही रहने वाले 17 वर्षीय

लड़के ने अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में लड़की के पिता की

तहरीर पर 25 दिसंबर को अपहरण और रेप समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी लड़का किशोरी को अगवा करने के बाद गुजरात ले गया

और उसके साथ तकरीबन एक माह तक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि किशोर अगवा किशोरी को लेकर

गुजरात से गांव लौट रहा था, तभी पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगरा कस्बे के गड़वार मोड़ पर दोनों को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह मऊ भेज दिया है।

किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related