Love:अपने ही क्लास के बच्चे के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा शिक्षिका, पति से लड़कर पहुंची प्रेमी के घर
Love:उत्तर प्रदेश के आगरा में एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका को अपने ही क्लास के
एक बच्चे के पिता से प्यार (Love) हो गया। हालांकि शिक्षिका के इस इश्क ने हंगामा कर दिया।
पति ने शिक्षिका को प्रेमी के घर पकड़ लिया। फिर पुलिस बुला ली।
पुलिस के मौजूदगी में भी पति-पत्नी के बीच तकरार हो गई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों का
शांति भंग में चालान कर दिया एसीपी कोर्ट से तीनों को जमानत मिल गई।
ये मामला सिकंदरा क्षेत्र का है। एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली शादीशुदा शिक्षिका की शादी हो चुकी है
और उसके दो बच्चे भी हैं। हालांकि इसके बावजूद शिक्षिका का दिल अपने ही क्लास के
एक बच्चे के पिता पर आ गया। दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत होने लगी।
जब इस बारे में पति को पता चला तो घर में इस बात को लेकर झगड़ा होने लगा।
पति के समझाने के बावजूद पत्नी ने प्रेमी से बातचीत करना बंद नहीं किया।
रविवार को दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने घर छोड़कर प्रेमी के घर चली गई।
दूसरी तरफ पति उसकी तलाश शुरू कर दी। जब वह प्रेमी के घर पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी मिल गई।
इसके बाद पति ने यूपी 112 पर काल करके पुलिस बुला ली। इसके बाद तीनों में फिर से विवाद बढ़ गया
नौबत मारपीट तक जा पहुंची। पुलिस ने यह देख तीनों को हिरासत में लेकर थाने लेकर आई।
इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि महिला, उसके
पति और प्रेमी का शांति भंग में चालान किया गया था। तीनों को एसीपी कोर्ट में पेश किया गया।
