Liquor: 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी मौके से हुआ फरार
Liquor: जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरवापट्टी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (8PM) बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार बरामद शराब में कुल 288 पाउच (प्रत्येक 180 एमएल) शामिल हैं, जिसकी कुल मात्रा 51.84 लीटर है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 34,560 रुपये बताई जा रही है।
इस संबंध में थाना बरवापट्टी पर मु0अ0सं0 015/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्तों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही गई है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक इकराम खान, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल भैरो जायसवाल एवं कांस्टेबल कमलेश कुमार।
जनपद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
