Liquor: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने खोया आपा, बच्चे को फर्श पर पटका

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Liquor: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने खोया आपा, बच्चे को फर्श पर पटका

Liquor:यूपी के अलीगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहां एक बीवी ने पति को Liquor पीने से रोकना चाहा तो नशे में धुत पति ने अपने

- Advertisement -
- Advertisement -

10 महीने के बच्चे को जमीन पर पटककर मार डाला। सूचना मिलने पर मौके पर

पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, आरोपी के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये घटना टप्पल क्षेत्र के गांव आदमपुर का है। जहां पूरण पुत्र करण सिंह का परिवार रहता है।

यह भी पढ़ें :Liquor: आबकारी विभाग के तहत शराब को गढ्ढे में डाल कर नष्ट कराया गया

परिवार में पत्नी खुशबू और 10 माह का बच्चा लवकुश के अलावा अन्य परिजन भी साथ रहते हैं।

पूरण अक्सर Liquor की आदत है। इसको लेकर उसका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता था।

शुक्रवार की देर रात भी पूरण Liquor पी रहा था। जब पत्नी ने रोकना चाहा तो वह उससे भिड़ गया।

पत्नी की बात से गुस्से में आकर उसने चारपाई से अपने 10 माह के मासूम बेटे को उठाया

और फिर जमीन पर पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी के भाई हरपाल की

तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

गर्भवती पत्नी ने दूसरे बच्चे की परवरिश के लिए पुलिस ने छुपाई घटना

पुलिस जब घर पहुंची तो आरोपी की पत्नी से घटनाक्रम जानने का प्रयास किया,

लेकिन शुरुआत में आरोपी की गर्भवती पत्नी ने पुलिस से घटनाक्रम छुपाने का प्रयास किया।

पुलिस ने सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि एक बच्चा मर चुका है,

पति जेल चला गया तो दूसरे की परवरिश कौन करेगा। यही सोचकर उसने पुलिस को सूचना नहीं दी थी।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने इस मामले को लेकर बताया कि एक युवक ने नशे में धुत होकर अपने

10 माह को बच्चे को जमीन पर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related