lawyer: शादी के एक महीने बाद वकील पत्नी को पता चली पति की असलियत, फिर…
lawyer: UP के मेरठ में एक शख्स ने धोखे से महिला अधिवक्ता के साथ शादी रचा ली।
जब इसका पता महिला को चला तो उसने विरोध किया जिस पर
ससुरालजनों ने उसके साथ मारपीट की। शनिवार को पीड़िता थाने पहुंचकर
इस मामले की तहरीर दी। जजिस पर पुलिस ने महिला के देवर को हिरासत में लिया।
ये मामला लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र का है। मवाना की रहने वाली पेशे से अधिवक्ता महिला ने
बताया कि 18 फरवरी की उसकी शादी फतेहल्लापुर के युवक के साथ हुई थी।
उसे हाल में पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है
और उसकी पहली बीबी से पांच बच्चे भी हैं। उसने इस बात की जानकारी जब परिजनों को तो
ससुराल पक्ष ने विरोध जताया। शनिवार को महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच गई।
वहीं वकील पत्नी की शिकायत पर जब पुलिस ससुराल पक्ष से संपर्क करने की
कोशिश की तो वे घर से गायब हो गए। पुलिस ने फिलहाल महिला के देवर को हिरासत में ले लिया
है। इस मामले में इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
