lawyer: एएमयू के मेडिकल कॉलेज परिसर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
lawyer: अलीगढ में थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत अलीगढ़ मुस्लिम वश्विवद्यिालय के
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- Advertisement -
- Advertisement -
अधिवक्ता की हत्या उस समय की गई जब अपने जमालपुर स्थित घर से दूसरे घर जा रहा था।
अधिवक्ता को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले जाया गया।

वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया हत्या की वजह प्रॉपर्टी का लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कचहरी के बाहर लगाया जाम
हत्या की वारदात से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के बाहर जाम लगा दिया
जाम दोनों और आधा किलोमीटर तक लगाया गया है पुलिस अधिकारी
जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अधिवक्ता का आक्रोश नहीं रहा है।
