lawyer death: विसरा रिपोर्ट से खुलेगा वकील की मौत का राज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lawyer death: विसरा रिपोर्ट से खुलेगा वकील की मौत का राज

lawyer death: विकास नगर के वकील 28 वर्षीय शुभम की बाइक ड्रेन के अंदर ही मिल गई है, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने विसरा जांच के लिए लैब में भेजा है। विसरा रिपोर्ट के बाद ही यह पता लग सकेगा कि शुभम की मौत हत्या है या हादसा।

बेटे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है

शुभम के बचपन के दोस्त एडवोकेट शांतनु सैनी ने बताया कि वे बचपन से ही माडल स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। शुभम की एक बहन है। साथ ही एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। बेटे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। पिता जगबीर सिंह कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने जहां शुभम का शव मिला था, वहां पुलिस के साथ मिलकर बाइक को एक किलोमीटर तक ढूंढा। शुक्रवार को बाइक नहीं मिली, लेकिन शनिवार को बाइक उस जगह से 50 मीटर की दूरी पर ही मिल गई, जहां शुक्रवार को शुभम का शव मिला था।

- Advertisement -
- Advertisement -

दोस्त पूर्व पार्षद नवीन मलिक से मिलने गया था शुभम

विकास नगर निवासी जगबीर सिंह ने सदर थाने में शिकायत दी थी कि 18 जुलाई को उसका बेटा शुभम अपने दोस्त पूर्व पार्षद नवीन मलिक से मिलने के लिए मकड़ौली टोल के पास स्थित नर्सरी में गया था। वहां से वापस रात करीब 12 बजकर 5 मिनट पर चला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। सदर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को तीन दिन बाद उसका शव गोहाना रोड पर ही हनुमान मंदिर के पास ड्रेन में मिला था।

मृतक की बाइक ड्रेन के अंदर से ही बरामद हुई

पुलिस ने डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो नहीं हो सका। विसरा जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही मृतक की बाइक ड्रेन के अंदर से ही बरामद हुई है। ऐसे में हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, प्रभारी थाना सदर 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...