Lawyer: उधार के रुपए वापस मांगे तो वकील ने छोटे भाई ने गोली से उड़ाया

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Lawyer: उधार के रुपए वापस मांगे तो वकील ने छोटे भाई ने गोली से उड़ाया

Lawyer: उधार के रुपये मांगने पर अमरोहा में एक वकील ने रविवार देर रात खून के रिश्तों को

दरकिनार रखकर छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने

- Advertisement -
- Advertisement -

मृतक की पत्नी से घटना की बारे में जानकारी की। तीन थानों की पुलिस के साथ

एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही

पुलिस ने हत्यारोपी वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें :lawyer accident: दुर्घटना में किसी भी वकील की मौत होने पर एक लाख व घायल होने पर समिति देगी 50 हजार की आर्थिक मदद

शहर के मोहल्ला अतरपुरा के सिद्धू कांप्लेक्स निवासी नितिन सिद्धू (28 वर्ष) पुत्र अरुण सिद्धू पिता के साथ

बजरफुट और सरिया की दुकान में हांथ बंटाता था। नितिन का

भाई सचिन सिद्धू वकील है। सचिन इंदिरा चौक के पास रहता है।

बताया जाता है कि नितिन ने सचिन को कुछ रुपये उधार दिए थे।

बीते कई दिन से वह अपने रुपये वापस मांग रहा था। इसके अलावा संपत्ति के बंटवारे को लेकर भी

दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बीते दिनों नितिन ने रुपये वापस मांगे तो सचिन ने फोन पर गाली-गलौज की।

नितिन ने रविवार की रात फोन करके फिर से अपने रुपये मांगे तो सचिन ने फोन पर

उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सचिन

अपने भाई नितिन के घर पहुंच गया। सचिन ने पहले घर के बाहर खड़े होकर

एक के बाद एक तीन फायर किए। मेन गेट तोड़कर अंदर घुसकर गाली-गलौज की।

इसके बाद नितिन के कमरे से बाहर निकलते ही सचिन ने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी।

गर्दन में गोली लगने से नितिन की मौके पर मौत हो गई। उसे सीएचसी भी ले जाया गया,

लेकिन डॉक्‍टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर यूपी 112 के साथ ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घेराबंदी कर सचिन को हिरासत में ले लिया। एएसपी राजीव कुमार ने भी रात में ही घटनास्थल का जायजा लिया।

सीओ श्वेताभ भास्कर के मुताबिक नितिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

उसकी पत्नी निधि की तहरीर पर सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्यारोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक पिस्टल बरामद किया गया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Warranty: पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Warranty: पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार Warranty: कुशीनगर...

Kushinagar International Airport से जल्द शुरू होंगी नियमित उड़ान सेवाएं

Kushinagar International Airport से जल्द शुरू होंगी नियमित उड़ान...

Dead body: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Dead body: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक...

Road Accident : डीसीएम–कार की टक्कर में दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर

Road Accident : डीसीएम–कार की टक्कर में दो पत्रकारों...