killing :पति ने ईंट से कूंचकर की पत्नी की निर्मम हत्या, कई महीने से थी मायके में
killing: राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम के कोटवा गांव में रविवार देर रात
पति ने पत्नी की ईंट से सिर कूंचकर हत्या दी। चीख पुकार सुन जब तक
परिवार के अन्य लोग पहुंचे वह भाग चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
मूलरूप से सीतापुर के कमलापुर निवासी पूजा अवस्थी (32) की शादी
छठा मील निवासी सोनू अवस्थी के साथ हुई थी। पति से विवाद के कारण वह कुछ महीने से
अपने मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले ही वह अपने भाई के पास कोटवा गांव आई थी।
रविवार रात सोनू भी कोटवा गांव पहुंचा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।
यह भी पढ़ें :the killing:पत्नी की हत्या कर प्लॉट में दबाया था शव, 10वें दिन हुआ खुलासा
इस बीच सोनू ने पूजा के सिर और चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ कई बार कर दिए।
खून से लथपथ होकर वह गिर पड़ी। चीख पुकार सुन घरवाले पहुंचे तो उसकी हालत देख उनके होश उड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया, जहां कुछ ही देर बाद उनसे दम तोड़ दिया।एडीसीपी उत्तरी एआर
शंकर के मुताबिक अभी इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
