illicit liquor: लग्जरी कार से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

illicit liquor: लग्जरी कार से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद

illicit liquor: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है।

बुधवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक लग्जरी वाहन होंडा सीआरवी (संख्या BR01 BR 0333) से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की।

- Advertisement -
- Advertisement -

वाहन से 12 कार्टून रॉयल स्टेज 750 एमएल (कुल 144 बोतल, 108 लीटर) और 12 कार्टून रॉयल स्टेज 375 एमएल (288 बोतल, 108 लीटर) अवैध रूप से ले जाई जा रही थीं। बरामद शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए, हालांकि वाहन नंबर के आधार पर उनकी पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बरामदगी के आधार पर थाना तमकुहीराज में मु.अ.सं. 422/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी का विवरण

होंडा सीआरवी वाहन संख्या BR01 BR 0333 (लगभग 10 लाख रुपये मूल्य)

12 कार्टून रॉयल स्टेज 750ml (144 बोतल, 108 लीटर)

12 कार्टून रॉयल स्टेज 375ml (288 बोतल, 108 लीटर)

कुल मूल्य लगभग 2 लाख रुपये

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 अवनीश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी डिबनी बंजरवा, कां0 जितेंद्र सिंह, कां0 अरविंद गुप्ता

पुलिस का कहना है कि तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी तेज गति से जारी रहेगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...