Husband- Wife Story: शादी के 11 साल बाद ऐसा भी क्‍या झगड़ा? पति से नाराज पत्‍नी ने खुद को मारी गोली.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Husband- Wife Story: शादी के 11 साल बाद ऐसा भी क्‍या झगड़ा? पति से नाराज पत्‍नी ने खुद को मारी गोली..

Husband- Wife Story: गोरखपुर चिलुआताल इलाके के काजीपुर गांव में एक महिला ने पति से विवाद के बाद पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली।

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पति का कहना है कि आपसी विवाद के बाद नाराज होकर पत्नी ने घर में रखे लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद ही अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतका के पिता ने भी दामाद की बातों का समर्थन किया है। बताया कि मेरी बेटी झगड़ालु थी। पति से झगड़ा करने के बाद उसने खुद को गोली मार ली है।

- Advertisement -
- Advertisement -

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिंक टीम ने भी घटनास्थल से सैंपल लिया।

हरपुर बुदहट इलाके के परसिया गांव की रहने वाली कनकलता (35) की शादी 11 साल पहले चिलुआताल इलाके के काजीपुर गांव में केशव सिंह से हुई थी।

दोनों के दो बेटे हैं। एक 12 साल और दूसरा 8 साल का है। केशव सिंह इलाके के बड़े किसान हैं। पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे।

अक्सर किसी न किसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई होती रहती थी। रविवार की सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी से से विवाद हुआ था। जिसके बाद कनकलता नाराज होकर घर छोड़कर बाहर जाने लगी।

पति ने घर से जाने से रोका। इस बीच अचानक घर में ही पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से उसने अपनी कनपटी पर गोली मार ली।

पति का कहना है कि विवाद के बाद पत्नी ने खुद अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर की ली। पुलिस ने पूछताछ के लिए केशव को हिरासत में लिया और कनकलता के पिता व अन्य को सूचना दी।

थाने पर पहुंचे पिता गंगा सिंह ने पुलिस से बताया कि उनकी बेटी अपने पति से लड़ाई झगड़ा करती थी। रविवार सुबह भी बेटी-दामाद के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद बेटी ने खुद ही गोली मार ली है। वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

घर में कलह से ही दूर बनाया था मकान

काजीपुर निवासी स्व. हरिमूर्ति के पांच बेटों में सबसे बड़े नेपाली सिंह हैं। उसके बाद राजन सिंह, केशव सिंह, छोटू सिंह, शिवा सिंह हैं।

तीसरे नम्बर के भाई केशव सिंह उर्फ मुंशी सिंह की शादी कनकलता उर्फ पिंकी से 2013 में हुई थी।

दो बेटे रुद्र 12 व यक्ष प्रताप सिंह 8 वर्ष के हैं। पिता की मौत के बाद बड़े भाई नेपाली सिंह ने पिता व बड़े भाई की जिम्मेदारी निभाई।

उधर, शादी के कुछ दिन बाद से कनकलता और केशव सिंह के बीच विवाद शुरू हुआ तो आठ साल पहले पुश्तैनी मकान को छोड़ गांव के बाहर कौड़िया डोहरिया मार्ग पर मकान बना कर पति-पत्नी रहने लगे।

15 दिन पहले ही मायके से आई थी कनकलता

अभी 15 दिन पहले ही कनकलता सिंह अपने मायके से आई थी। उनके साथ उनकी छोटी बहन कविता सिंह भी आई थी। दो दिन पूर्व कविता अपने घर चली गई थी।

पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कनकलता के पिता भी अक्सर आकर समझाते-बुझाते थे। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सिर्फ पति-पत्नी ही थे। बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे।

क्‍या बोली पुलिस

गोरखपुर के एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्‍थी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार की सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ।

जिसके बाद महिला की घर में ही गोली लगने से मौत हो गई। मायके वालों को सूचना दी गई है। अगर मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...