husband and wife:पति ने पत्नी से कही एक ऐसी बात सुनकर बौखला गई पत्नी, भगौना उठाकर सिर फोड़ा फिर….
husband and wife:पति-पत्नी के झगड़े तो परिवार में आमतौर पर होते ही रहते हैं।
लेकिन कई बार झगड़ा इतना बड़ा हो जाता है कि लेने के देने पड़ जाते हैं।
कुछ ऐसा ही मामला यूपी के मैनपुरी में देखने को मिला। खेत की रखवाली कर घर लौटे बुजुर्ग ने
अपनी पत्नी (husband and wife) से पानी गर्म करने को कहा तो इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी।
बताया जा रहा है कि पत्नी ने गुस्से में आकर भगौना पति के सिर में मार दिया। भगौना लगने से वह लहूलुहान हो गया।
पड़ोसियों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजा जहां उसकी मरहम पट्टी गई गई।
कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव रसूलपुर बिलहरी निवासी ब्रह्मवीर 60 साल अपने घर में
पत्नी (husband and wife) के साथ रहते हैं। उनका बेटा बाहर मेहनत मजदूरी करता है।
मोहल्ले वालों की माने तो पति-पत्नी(husband and wife) आए दिन झगड़ते रहते हैं।
रविवार को ब्रह्मवीर खेत की रखवाली कर घर लौटा था। उसको नहाना था।
नहाने के लिए पत्नी निर्मला को आवाज देकर बुलाया और पानी गर्म करने को कहा तो पत्नी ने कुछ ऐसी बात कह दी
कि ब्रह्मवीर को बुरी लग गयी और दोनों एक दूसरे को तरह तरह की बातें कहने लगे।
शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर आकर आ गये और दोनों को समझाकर शांत कर दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों घर के अंदर गये और फिर विवाद शुरू हो गया।
पत्नी निर्मला ने गुस्से में आकर अपने पति पर भगौना मार दिया। जिसमें बुजुर्ग का सिर फूट गया।
