Hotels: इस होटल को प्रशासन ने किया सीज, देह व्यापार का बन चुका था हब
hotels: उत्तर प्रदेश के मऊ में स्थित होटल राधाकृष्ण को शनिवार को जिला प्रशासन ने सीज कर दिया।
इस होटल पर देह व्यापार में संलिप्त होने, नवीनीकरण नहीं कराने और अग्निशमन विभाग से
अनापत्ति प्रमाण पत्र न लेने के आरोप में एक्शन लिया गया है। कार्रवाई
नायब तहसीलदार अनुराग सिंह व शहर कोतवाली पुलिस टीम की देखरेख में किया गया है।
शहर कोतवाली के सहादतपुरा मुहल्ला स्थित होटल में पिछले में पुलिस ने छापेमारी की थी।
यह भी पढ़ें : sex racket : फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की रेड में 4 लड़कियां गिरफ्तार
इस दौरान देह व्यापार का मामला सामने आया था। प्रशासन प्रकरण की जांच प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को सौंपी थी।
जांच रिपोर्ट में प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली ने बताया कि होटल संचालक ने नवीनीकरण नहीं कराया,
साथ ही साथ 27 मई को छापेमारी के दौरान देह व्यापार जैसी गतिविधि का भी संचालन पाया गया था।
होटल मालिक आलोक गुप्ता को नोटिस भेजकर प्रतिष्ठान के पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराने के लिए
निर्देश दिया गया था। लेकिन कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। शनिवार को
नायब तहसीलदार अनुराग सिंह भारी संख्या में पुलिस फोर्स के
साथ होटल पहुंचे और तत्काल प्रभाव से होटल को सीज कर दिया।
