Hospital :महिला अस्पताल बना अखाड़ा, स्टाफ और तीमारदार में चले लात-घूसे, एक-दूसरे के नोचे बाल
hospital:UP के हरदोई में मरीज और अस्पताल की महिला स्टाफ के साथ हाथापाई का एक
वीडियो वायरल हो रहा है। जिला महिला अस्पताल में एक मरीज के साथ आई महिला की
यहां महिला स्टाफ के साथ शुक्रवार को हाथापाई हो गई थी। महिला ने अस्पताल (hospital) के स्टाफ पर पैसे मांगने का
आरोप लगाया है। स्टाफ व तीमारदार के बीच नोंकझोंक के बाद हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से
वायरल हो रहा है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विनीता चतुर्वेदी ने स्टाफ को बदलने के लिए
मेडिकल कालेज के प्राचार्य से संस्तुति की है। हालांकि कम्प्यूटर जगत वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
वायरल वीडियो में महिला तीन लोगों पर रुपयों की मांग करने का आरोप लगाती दिख रही है।
बताया गया है कि रेनू मिश्रा नाम की एक महिला का पिछले दिनों महिला अस्पताल में सीजर ऑपरेशन हुआ था।
वीडियो में आरोप लगाने वाली महिला उसी की तीमारदार है। वीडियो में स्टाफ के तीन लोगों पर
महिला आरोप लगा रही है। इनमें महिला स्टाफ और पुरुष स्टाफ और एक अन्य स्टाफ है।
महिला जिला अस्पताल (hospital) की सीएमएस ने बताया कि एक दिन पहले भी यह विवाद हो चुका है। मामले
को शांत कराकर स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया था। दूसरे दिन फिर से इन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
