Hospital: प्रसव के बाद अस्पताल में भर्ती महिला से अश्लीलता, और फिर…?
Hospital: सीतापुर में सीएचसी में अज्ञात युवक द्वारा महिला वार्ड में घुसकर मरीजों से
अभद्रता का मामला सामने आया है। सीएचसी में मंगलवार को दोपहर लगभग तीन बजे
नई बिल्डिंग में स्थित महिला वार्ड में एक अज्ञात युवक घुस गया जहां पर शिशु को जन्म देने के उपरांत भर्ती
एक महिला के पास पहुंच कर उससे अश्लीलता करते हुए हालचाल पूछा।
विरोध करने व आशा बहू के पहुंचने पर युवक भाग निकला।
आशा बहुओं का आरोप है कि ये अज्ञात युवक इसके पहले भी कई बार बार महिला वार्ड में पहुंचकर
भर्ती महिलाओं से अश्लीलता कर चुका है। सीएचसी अधीक्षक डा. राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि
इस प्रकरण की जानकारी मिली है। अज्ञात युवक को पकड़ा नहीं जा सका पर कर्मचारियों द्वारा उसकी फोटो ली गई है।
घटना की शिकायत पुलिस को मौखिक रूप से की जा चुकी है। इस घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी
बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकरण की कोई मौखिक या लिखित किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है।
