Honeymoon के तीसरे दिन दुल्हन ने कर दिया यह कांड,स्थानीय थाने पर पहुंच गया दूल्हा,और फिर.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Honeymoon के तीसरे दिन दुल्हन ने कर दिया यह कांड,स्थानीय थाने पर पहुंच गया दूल्हा,और फिर..

honeymoon: UP के बुलंदशहर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है।

जहां एक शख्स ने पत्नी की मौत के बाद परिचित दंपति की रिश्तेदार महिला से शादी कर ली।

- Advertisement -
- Advertisement -

आरोप है कि शादी के तीन दिन बाद ही महिला घर से नगदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई।

वापस मांगने पर धमकी दे रही है। पीड़ित युवक ने अब शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वसन दिया है।

पहली बीवी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है

ये मामला गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि

उसकी पहली बीवी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसके 2 बेटे और 1 बेटी हैं।

पत्नी की मौत के बाद एक बच्चे और एक बच्ची की देखरेख बुआ कर रही हैं।

यह भी पढ़ें :Honeymoon पर दूल्हे को बेहोश कर दुल्हन करती थी यह काम, पुलिस ने खोला राज

वहीं एक बच्चा उसी के साथ रहता है। कुछ समय पहले एक दंपति उसकी शादी

अपनी रिश्तेदार महिला के साथ कराने का आश्वासन दिया था।

पीड़ित के अनुसार दंपति द्वारा उसे बताया गया था कि महिला की पहली शादी टूट चुकी है,

जो अब लोनी में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। शादी का खर्चा करीब डेढ़ लाख रुपये पीड़ित को उठाने के लिए

कहा गया था। पीड़ित ने आरोपी दंपति व महिला के परिजनों को बीते महीने डेढ़ लाख रुपये दे दिए थे।

शादी के तीन दिन बाद ही फरार हुई दुल्हन

जानकारी के मुताबिक 14 मई को दोनों की गाजियाबाद कोर्ट में शादी हो गई।

आरोपियों ने पीड़ित और आरोपी महिला के वरमाला डलवाते हुए फोटो भी लिए।

जिसके बाद वह दुल्हन व उसके दोनों बच्चों को अपने घर ले आया।

यह भी पढ़ें :Honeymoon: सुहागरात पर ही एक रात की दुल्हन ने किया खेला, दूल्हे के साथ छोटे भाइयों को भी बनाया शिकार

17 मई को दुल्हन घर से 50 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर लेकर अपने परिजनों के साथ चली गई।

पीड़ित को घर लौटने पर पत्नी के चले जाने का पता चला। जब उसने आरोपी दंपति से पूछा तो

उन्होंने उसे डांटकर भगा दिया। साथ ही दुल्हन के बारे में पूछताछ करने या कहीं भी

​शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि वह थाने पर भी गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related