Honeymoon:सुहागरात पर दुल्हन प्रेमी संग फरार, पंचायत में हुआ हंगामा,जानें.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Honeymoon:सुहागरात पर दुल्हन प्रेमी संग फरार,पंचायत में हुआ हंगामा,जानें..

Honeymoon: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद सुहागरात की रात दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

यह घटना 27 मई 2025 को हुई, जब एक युवक ने बड़े अरमानों के साथ अपनी दुल्हन को ससुराल लाया, लेकिन उसे नहीं पता था कि दुल्हन के दिमाग में पहले से ही एक खतरनाक योजना चल रही थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद दुल्हन ने अपने प्रेमी को सुहागरात से पहले ही ससुराल बुला लिया।

प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार 

दूल्हा जब बेडरूम में पहुंचा तो दुल्हन वहां नहीं थी। उसने इधर-उधर तलाश की, लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चला। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग गई।

इस घटना से दूल्हे और उसके परिवार को गहरा सदमा लगा।जब इसकी जानकारी दूल्हे के परिवार ने लड़की पक्ष को दी, तो दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया।

हंगामे की खबर सुनकर प्रेमी ने दुल्हन को उसके मायके वापस छोड़ दिया, लेकिन दुल्हन अपनी ससुराल जाने के बजाय प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

परिजनों के समझाने के बावजूद वह नहीं मानी।मामले को सुलझाने के लिए तीन गांवों के प्रधानों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई।

पंचायत ने प्रस्ताव रखा कि प्रेमी शादी में हुए करीब तीन लाख रुपये के खर्च की भरपाई करे और दुल्हन को अपने साथ ले जाए।

हालांकि, प्रेमी ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई और कहा कि वह इस खर्च को वहन नहीं कर सकता।यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

दोनों पक्षों के बीच तनाव और पंचायत के फैसले के बाद भी कोई ठोस हल नहीं निकल सका है। इस घटना ने न केवल दूल्हे और उसके परिवार को आहत किया, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों पर भी सवाल खड़े कर दिए।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...