honeymoon से पहले दूल्हे को लगा झटका, टायलेट का बहाना कर दुल्हन फरार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

honeymoon से पहले दूल्हे को लगा झटका, टायलेट का बहाना कर दुल्हन फरार

honeymoon: चंदौली में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का कारनामा सामने आया है।

बदायू से शादी के लिए पहुंचे दूल्हे को सुहागराज से पहले ही दुल्हन ने चकमा दे दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

60 हजार नगदी और सोने के कई जेवरात लेकर दुल्हन फरार हो गई।

चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रिया गांव के समीप एक मंदिर पर शादी हुई थी।

दूल्हा और उसके परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।

चंदौली में लुटेरी दुल्हन गैंग पिछले काफी दिनों से सक्रिय है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। हालांकि पिछले कई मामले अभी तक नहीं सुलझ पाए हैं।

बदायूं जिले के चरबाना थानाक्षेत्र के नवई गांव निवासी संदीप को उनके रिश्तेदार ने चंदौली में

पूजा गुप्ता नाम की लड़की से शादी की बात कराई थी। बुधवार की तारीख शादी के लिए तय हुई थी।

मंगलवार को संदीप अपने रिश्तेदारों के साथ कार से चंदौली पहुंचे थे। यहां लड़की को शादी के लिए

सैयदराजा बाजार के आसपास सामान की खरीददारी कराई गई।

यह भी पढ़ें :honeymoon:मुश्किल से हुई शादी, 3 दिन सुहागरात मनाने से रोका,और फिर.. 

इसके बाद सभी लोग लोग सदर कोतवाली के कोड़रिया गांव स्थित एक मंदिर पर पहुंचे।

यहां दूल्हा और दुल्हन की शादी कराई गई। नाश्ता खाना के बाद राजी-खुशी दुल्हन की विदाई कर दी गई।

इसी दौरान रास्ते में जिला मुख्यालय के समीप दुल्हन टायलेट का बहाना बनाकर गाड़ी से उतर गई।

इधर काफी देर तक दूल्हा और उसके परिजन इंतजार करते रहे लेकिन दुल्हन नहीं लौटी।

कार से उतरकर आसपास खोजबीन भी की लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद अपने साथ हुई ठगी का एहसास हो गया। कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

बताया कि चंदौली के वार्ड नंबर पांच निवासी चिकू और राजू ने शादी संपन्न कराई थी।

इसके अलावा सुनीता नाम की एक महिला की भी भूमिका रही है।

इस संबंध में सदर कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर

जांच कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

आईपीएल में रिटायर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने अश्विन, छिड़ी थी जोरदार बहस

आईपीएल में रिटायर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने...

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक...

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के सामने दिया करारा जवाब

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के...

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का वितरण

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का...