honeymoon: दुल्हन ने सुहागरात के अगले दिन कर डाला ऐसा कांड, हर कोई हैरान
honeymoon: मुजफ्फरनगर के खतौली में शादी का झांसा देकर लोगों को लूटने वाली दुल्हन समेत चार लोगों को
रतनपुरी पुलिस ने हिरासत में लिया। लुटेरी दुल्हन ने सुहागरात के अगले दिन ससुराल के लोगों को
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर घर से लाखों की नगदी सोने के जेवरात लेकर
फरार हो गई थी। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चालान कर दिया।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के समोली निवासी विकास पुत्र जगपाल की शादी 26 जून को बिजनौर के
थाना नगीना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरान निवासी पल्लवी पुत्री रोहताश के साथ हुई थी।
शादी के अगले दिन ही नई नवेली दुल्हन परिवार को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ससुराल से नगदी समेत लाखों के सोने
के जेवरात लेकर फरार हो गई थी। काफी तलाश के बाद दुल्हन का कोई पता नहीं लग पाया।
विकास ने थाने पर घटना की तहरीर थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी।
रविवार को रतनपुरी इंस्पेक्टर पंकज राय ने बताया कि दी गई तहरीर पर थाने में तीन लोगों के
विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस ने रविवार को नेशनल हाईवे रायपुर नंगली के समीप से
लुटेरी दुल्हन और उसके तीन साथियों को हिरासत में लिया है। जिसमें सोनू पुत्र रघुनाथ निवासी मोहल्ला का
कुर्बान बडकता रोड बुढ़ाना, गीता पत्नी राजपाल निवासी लाइनपार तूफान कॉलोनी नगीना बिजनौर,
पल्लवी पुत्री रोहताश निवासी चौधरान मोहल्ला थाना नगीना बिजनौर,
पूनम पत्नी राजेंद्र निवासी दुर्गा विहार कॉलोनी नजीबाबाद बिजनौर शामिल हैं।
बताया गया है कि जिन लोगों को पकड़ा है उन्होंने पहले भी ऐसे ही हरियाणा में घटना को अंजाम दिया था।
साजिश के तहत गैंग की महिला उन लोगों को अपना निशाना बनाते हैं जिनकी शादी नहीं होती है।
झांसे में आने के बाद उनकी मंदिर में शादी करा दी जाती है उसके बाद रात के समय नई दुल्हन घर से सोने चांदी के
जेवरात लेकर फरार हो जाती है। पकड़े गए गैंग से पुलिस ने दो सोने की अंगूठी,
एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया।
