Honeymoon:मैं किसी और की हूं,सुहागरात पर दुल्हन का मंसूबा जानकर दूल्हे की तबीयत हुई खराब

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Honeymoon:मैं किसी और की हूं,सुहागरात पर दुल्हन का मंसूबा जानकर दूल्हे की तबीयत हुई खराब

honeymoon: यूपी के अमरोहा में निकाह से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

शहर की ही रहने वाली एक युवती को दुल्हन की साज-सज्जा में फोटो शूट कराने का ऐसा जूनून चढ़ा कि उसने इसके लिए दो-दो परिवारों की इ्ज्जत दांव पर लगा दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

युवती के कहने पर परिवार ने अच्छा वर तलाशा और अपनी क्षमता भर अच्छी से अच्छी शादी करा दी।

युवती भी खुशी-खुशी निकाह से लेकर विदाई तक की ढेरों तस्वीरें कराती रही

लेकिन सुहागरात पर यह कहकर उसने शौहर के अरमानों पर पानी फेर दिया कि उसने शादी केवल खुद को दुल्हन के तौर पर देखने के लिए

किया है, वह तो किसी और की है। ये सुनते ही दूल्हे की हालत खराब हो गई। मानों उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई हो।

जानकारी के अनुसार

पूरा मामला अमरोहा शहर के ही एक मोहल्ले का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने जिद करने पर

आनन-फानन में अपनी बेटी की शादी करीब 12 दिन पूर्व शहर के ही रहने वाले एक युवक के साथ की थी।

बतौर दहेज सारा सामान दिया था, साथ ही एक बैंक्वेट हॉल में रिश्तेदारों और परिचितों की बड़ी दावत भी की थी।

लेकिन बेटी के दिल-ओ-दिमाग में जो खुराफात चल रही थी, उससे पिता और पूरा परिवार अनजान था।

दरअसल, लड़की के सिर पर खुद को दुल्हन के जोड़े में सजा-धजा देखने और विदाई का फोटो शूट कराने का जुनून सवार था।

अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने पिता से शादी कराने की जिद की थी।

सुहागरात में दुल्हन के मुंह से यह बात सुनकर

विदाई के बाद सुर्ख जोड़े में जेवरों से लदी दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो उसका ये शौक भी पूरा हो चुका था।

शादी के बाद पहली ही रात में शौहर ने जब कमरे में आकर घूंघट उठाने की कोशिश की तो दुल्हन ने साफ कह दिया कि उसका प्यार कोई और है।

उसने तो शादी तो सिर्फ खुद को दुल्हन के तौर देखने और फोटो शूट कराने के लिए की थी।

सुहागरात में दुल्हन के मुंह से यह बात सुनकर दूल्हें के पांव की जमीन खिसक गई।

मियां-बीवी के बीच चल रहा विवाद बढ़ा तो परिजन भी कमरे में पहुंच गए। दुल्हन ने साफ कहा कि उसे फौरन तलाक चाहिए।

खुद के साथ हुए इस फरेब पर दूल्हे के होश फना हो गए। किसी भी तरह दुल्हन के न मानने पर आखिरकार पंचायत बुलानी पड़ी।

पंचायत का नजीता ये निकला

पंचायत का नजीता ये निकला कि धूमधाम से हुई शादी 48 घंटे के भीतर टूट गई।

दहेज का सामान साथ दुल्हन को उसके घर भेज दिया गया। बाद में काजी से राय-मशवरे के बाद दोनों का तलाक भी हो गया।

मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस स्तर अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

वहीं, शरीयत के मुताबिक मेहर अदा करने के बाद बदनामी और रिश्तेदारों के सवालों से आजिज दूल्हा शहर छोड़कर दिल्ली अपने किसी रिश्तेदार के घर चला गया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related